सांप के काटने से व्यक्ति की मौत।- सांकेतिक तस्वीर
जागरण संवाददाता, बदायूं। बहन के घर आए व्यक्ति को एक सांप ने काट लिया, जिससे उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। उघैती थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर जाटान निवासी 57 वर्षीय महावीर सांप पकड़ने में माहिर था।
स्वजन का कहना है कि करीब सात दिन पहले महावीर ने एक सांप पकड़ा था। उसकी बहन थाना क्षेत्र के गांव खंडुआ में ब्याही है। वह सांप को भी अपनी बहन के घर ले गया था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को वह झोली से सांप निकालकर लोगों को दिखा रहा था। उसी दौरान अचानक सांप ने डस लिया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
स्वजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर पिनौनी ले गए, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो गई। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार दोपहर उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसकी मृत्यु से स्वजन का बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में नकली दवाइयों का कारोबार, ड्रग विभाग की सुस्ती से सांठगांठ का लग रहा आरोप |