search
 Forgot password?
 Register now
search

मीरजापुर में फर्जी दस्तावेज के सहारे आधार कार्ड और पासपोर्ट बनवाने पर मुकदमा

cy520520 2025-11-28 18:07:47 views 1118
  

मुख्तार अंसारी के सहयाेगी अवधराज सिंह उर्फ पप्पू सिंह निवासी अकोढ़ी विंध्याचल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।



जागरण संवाददाता, मीरजापुर। छानबे ब्लाक के ब्लाक प्रमुख पति व पूर्व ब्लाक प्रमुख तथा मुख्तार अंसारी के सहयाेगी अवधराज सिंह उर्फ पप्पू सिंह निवासी अकोढ़ी विंध्याचल के खिलाफ विंध्याचल पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पप्पू सिंह पर फर्जी दस्तावेज के सहारे से दो पते का आधार कार्ड, पासपोर्ट व एक बंदूक का लाइसेंस बनवाने का आरोप है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विंध्याचल के अकाेढ़ी गांव निवासी अरविंद सिंह के पुत्र मधुसूदन सिंह ने गतदिवस विंध्याचल थाने में तहरीर दिया। आरोप लगाया कि अवधराज सिंह उर्फ पप्पू सिंह पुत्र स्व. राजनारायण सिंह स्टेशन रोड व विंध्याचल के अकोढ़ी गांव के निवासी हैं। वह जयपुरिया अपहरण कांड में मुख्तार अंसारी का सहयाेगी रहे। वर्तमान में छानबे ब्लाक प्रमुख के पति हैं और पूर्व ब्लाक प्रमुख भी रहे। यह भूमाफिया भी है।

इन्होंने कूटरचित तरीके से दस्तावेज तैयार कराकर दो आधार कार्ड अलग-अलग पते तथा बंदूक के लाइसेंस व पासपोर्ट बनवा लिया है। जनपद सहित अन्य जनपदों व प्रदेशों में इनके खिलाफ कुल 27 आपराधिक मुकदमे हैं। इसमें अवैध हथियार रखने, चर्चित जयपुरिया अपहरण कांड में कई वर्षाें तक जेल में रहना शामिल है। इसके साथ ही कई मुकदमे में सहयाेगी भी है।

यह भी आरोप लगाया कि अपने दंबगई के बल पर पप्पू सिंह ने अपार संपत्ति अर्जित की है। आरोपित ने एक पासपोर्ट संख्या आर 2518222 बनवाया है। इसमें पता वाराणसी का दिया है। इसमें कूटरचना करके फर्जी तरीके से दो आधार कार्ड जिसमें एक पता आधार नंबर 338458893690 है। इसमें पता सोयेपुर पांडेयपुर वाराणसी 221002 है, जबकि दूसरा आधार नंबर 877791476558 है जो ग्राम अकोढ़ी के पते पर बना है।

एक शस्त्र लाइसेंस भी प्रयागराज के पते पर बनाया गया है। इसमें पता बाघम्बरी हाउसिंग थाना जार्ज टाउन प्रयागराज के नाम से बनाया गया है। आरोप है फर्जी पासपोर्ट के आधार पर कई बार विदेशों की यात्रा कर चुके हैं। आरोपित ने जानबूझकर फर्जी तरीके से अपना यह आधार कार्ड व पासपोर्ट आदि बनवाया हैं।

इस मामले में विंध्याचल प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित अवधराज सिंह उर्फ पप्पू सिंह निवासी अकोढ़ी विंध्याचल के खिलाफ धोखाधाड़ी, दूसरे के जीवन को खतरे में डालना ,धोखाधड़ी के इरादे से फर्जी दस्तावेज तैयार करना, गलत बयान देना सहित अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com