search

झज्जर में पुलिस के क्लेरिकल कैडर में कार्यरत 11 सिपाहियों को मिला प्रमोशन, पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह ने दी बधाई

cy520520 2025-10-4 02:06:36 views 1330
  झज्जर पुलिस के 11 सिपाहियों को पदोन्नति का तोहफा





जागरण संवाददाता, झज्जर। पुलिस के क्लेरिकल कैडर में कार्यरत 11 सिपाहियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने जिले के विभिन्न स्थानों पर तैनात इन कर्मचारियों को पदोन्नत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर कार्यालय झज्जर में पुलिस कर्मचारियों द्वारा एक सामुदायिक पार्टी का आयोजन भी किया गया, जिसमें नवपदोन्नत कर्मचारियों का हौसला अफजाई किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस पदोन्नति के लिए विशेष परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 102 कर्मचारियों ने भाग लिया, जिनमें से 11 सिपाहियों ने सफलता हासिल की। सफल अभ्यर्थियों को एग्जीक्यूटिव क्लेरिकल कैडर में दर्ज करते हुए पदोन्नति प्रदान की गई। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने इस अवसर पर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी नवपदोन्नत पुलिस कर्मचारी नए पद पर नए जोश, मेहनत, लगन, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्यशैली से न केवल विभाग की छवि निखरेगी बल्कि आमजन को भी इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।





पदोन्नति पाने वाले पुलिस कर्मचारियों में सिपाही रिंकू, विवेक, हरीश, रुस्तम, विकास, नवीन और कृष्ण, महिला सिपाही नेहा और पूजा, जिन्हें इंग्लिश ब्रांच में नियुक्त किया गया है। सिपाही सुरेंद्र और स्वतंत्र कुमार को अकाउंट ब्रांच में पदोन्नति दी गई है। इधर, साथी कर्मचारियों ने पदोन्नत सिपाहियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725