मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे केसरिया। जागरण
जागरण संवाददाता, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। Bihar News: केसरिया में 17.15 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई अन्य मंत्रियों के साथ किया।
वे यहां चल रहे कार्यो की स्थिति से अवगत हुए व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद सीएम ताजपुर उच्च विद्यालय में पहुंचे। वहां उन्होंने महिलाओं से बात की। उन्हें बेहतर करने की सलाह दी।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा बनाए गए रंगोली का निरीक्षण किया। ताजपुर में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, विजय चौधरी, विधायक शालिनी मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें |