search

शादी से एक दिन पहले इन्कार कर बैठे दूल्हे, बात बिगड़ी तो दोनों पक्षों में चले जमकर लात घूंसे

Chikheang 2025-12-12 01:37:22 views 1255
  

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



संसू, जागरण, सुरीर (मथुरा)। एक व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों का रिश्ता अलग-अलग लड़कों से तय किया। शादी से कुछ दिन पूर्व एक युवक ने शादी से मना कर दिया। बाद में छोटे से शादी करने पर रजामंदी हुई।

लेकिन, शादी के एक दिन पूर्व छोटे भाई ने भी मना कर दिया। इसको लेकर गुस्साए लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने लड़का पक्ष के लोगों से मारपीट कर दी। बाद में दूसरी जगह रिश्ता तय कर दोनों सगी बहनों की शादी हुई।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कस्बा सुरीर की दो सगी बहनों का रिश्ता नौहझील के गांव मरहला मुक्खा में अलग-अलग परिवार के दो लड़कों के साथ तय हुआ था। गुरुवार को शादी थी, जिसकी तैयारी लड़की पक्ष के यहां चल रही थी।

शादी से तीन दिन पहले एक लड़की का जिस लड़के से संबंध तय हुआ था, उसने शादी करने से मना कर दिया। लड़की पक्ष के लोग बात करने गए तो उसके स्वजन ने छोटे बेटे के साथ शादी करने को कह दिया। लड़की पक्ष इसके लिए तैयार हो गए।

इस पर लड़की पक्ष के लोग शगुन के रूप में सामान व नकदी देकर लड़का पक्का कर आए। शादी से एक दिन पहले छोटे भाई ने भी शादी करने से आनाकानी करते हुए किसी लड़की से प्यार की बात कहते हुए बातचीत के संदेश मोबाइल पर लड़की को भेज दिए।

लड़की पक्ष ने बात की तो लड़कों के स्वजन कभी बड़े तो कभी छोटे से शादी की कहने लगे।
गुरुवार की सुबह लड़का पक्ष के कुछ लोग सुरीर में लड़की पक्ष के यहां आकर बड़े लड़के से शादी करने की कहने लगे।

इस पर लड़की पक्ष ने उन लोगों को बंधक बनाते हुए दोनों लड़कों को बुलाया। दोनों भाई आ गए। पंचायत हुई तो समाज का दबाव देख छोटा लड़का शादी करने के लिए तैयार हो गया। लेकिन, लड़की ने प्रेम संबंध को लेकर उससे शादी करने से इन्कार कर दिया।

समझौता के बाद कुछ लोगों ने लड़कों के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद दूसरी जगह लड़का देखकर दोनों बहनों की शादी हुई। एसआइ अमित कुमार ने बताया, मामले की जांच की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244