search
 Forgot password?
 Register now
search

Pankaj Chaudhary: भाजपा उत्तर प्रदेश के नए चाैधरी बने पंकज, आज संभाल लेंगे अपना कार्यभार

deltin33 2025-12-14 18:07:48 views 591
  

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज चौधरी  



राज्य ब्यूराे, जगरण, लखनऊः केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और महाराजगंज से सातवीं बार लाेकसभा के सदस्य पंकज चौधरी भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। शनिवार काे उनके खिलाफ किसी अध्यक्ष पद पर किसी ने भी नामांकन नहीं किया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष पंकज चाैधरी के नाम की घाेषणा केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल ने रविवार को की। 1980 में भाजपा उत्तर प्रदेश का गठन हाेने के बाद पंकज चाैधरी 16वें प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिषद के 120 सदस्यों की भी घोषणा की गई।

भारतीय जनता पार्टी सगठन पर्व के अंतर्गत रविवार काे डॉ राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय लखनऊ के डॉ भीमराव अंबेडकर सभागार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय परिषद सदस्य निर्वाचन की प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद ताबड़े तथा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन के केंद्रीय प्रभारी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और प्रदेश चुनाव अधिकारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने चुनाव परिणाम घोषित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के साथ प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- UP: भाजपा के राज में गाेरखपुर उत्तर प्रदेश का पॉलिटिकल पावर सेंटर, मिली प्रदेश सरकर और संगठन की कमान

इसमें केंद्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों तक को बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें- Pankaj Chaudhary: नगर निगम के पार्षद से केंद्र सरकार में मंत्री के पद तक पहुंचे पंकज चाैधरी,1989 से ही महाराजगंज में डटे

पंकज चौधरी के पहले 15 नेताओं को पार्टी का अध्यक्ष बनने का मौका मिला था। प्रदेश में सात बार ब्राह्मणों को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसमें से कलराज मिश्र दो बार प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए।

यह भी पढ़ें- UP BJP President Election: केंद्रीय मंत्री पंकज भाजपा उत्तर प्रदेश के नए चौधरी, उनके खिलाफ काेई नामांकन नहीं, CM Yogi बने प्रस्तावक

पार्टी के इतिहास में दो बार ऐसा हुआ है कि प्रदेश अध्यक्ष को मुख्यमंत्री बनने का अवसर प्राप्त हुआ हो।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521