search

बीच हवा में बिगड़ी विदेशी महिला की तबीयत, फिर प्लेन में कांग्रेस नेता ने ऐसे बचाई जान

LHC0088 2025-12-15 16:37:39 views 1052
  

प्लेन में कांग्रेस नेता ने बचाई यात्री की जान। (फोटो- स्क्रीनग्रैब)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रविवार को इंडिगो के विमान से गोवा से दिल्ली जा रही एक कैलिफोर्निया की महिला को स्वास्थ्य परेशानियों का सामना करना पड़ा। गोवा से इंडिगो के विमान के उड़ान भरने के करीब 15 मिनट बाद ही अमेरिका की 34 साल की जेनी नाम की महिला को बेचैनी और कंपकंपी महसूस हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई। वह अपनी बहन के साथ यात्रा कर रही थी और वह दिल्ली में एक शादी में शामिल होने के लिए जा रही थी। हालांकि, विमान में डॉक्टर से राजनेता बनीं डॉ. अंजलि निंबालकर भी मौजूद थीं, जिनकी मदद से विदेशी महिला की जान बच गई।
प्लेन की लैंडिंग तक चिकित्सक ने रखा विदेशी महिला का ध्यान

बता दें कि विमान में यात्री संबोधन प्रणाली के माध्यम से डॉक्टर को बुलाने से पहले ही डॉ. अंजलि निंबालकर वहां पहुंची और महिला की देखरेख में लग गईं। उनके इस त्वरित प्रतिक्रिया के कारण विदेशी महिला की जान बच गई। डॉ. अंजलि निंबालकर पेशे से चिकित्सक हैं, जो कर्नाटक के बेलगावी जिले के खानपुर विधनसभा क्षेत्र से कांग्रेस की पूर्व विधायक हैं।

डॉ. अंजलि निंबालकर ने तुरंत यात्री को पूरी मेडिकल सहायता दी। शुरुआती उपचार के बाद विदेशी महिला होश में आ गई। इसके बाद चिकित्सक ने महिला को इलेक्ट्रोलाइट घोल पिलाया, जो वह खुद अपने साथ लेकर आई थीं। स्थिति सामान्य होने के बाद डॉ. अंजलि निंबालकर अपनी सीट पर लौट आईं। इसके बाद केबिन ने कप्तान को प्लेन के भीतर की मौजूदा आपात चिकित्सा स्थिति के बारे में सूचित किया और दिल्ली में प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की गई।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138