search

Year Ender 2025: ओपनिंग वीकेंड में हुई धनवर्षा... धुरंधर नहीं नबंर-1... इन 10 मूवीज पर दर्शकों ने खूब लुटाया पैसा

LHC0088 2025-12-16 01:07:52 views 666
  

2025 की बेहतरीन ओपनिंग वीकेंड फिल्में (फोटो क्रेडिट- एक्स)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस आधार पर इस साल जिन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस गर्दा उड़ाया उनके बारे में चर्चा जारी है। मौजूदा समय में धुरंधर इस मामले में सबसे आगे चल रही है। बेशक रणवीर सिंह स्टारर ये मूवी कमाई के मामले में धूम मचा रही है। लेकिन आपको ये जानकार हैरानी होगी धुरंधर 2025 की वह फिल्म नहीं है, जिसने अपने ओपनिंग वीकेंड में सबसे अधिक कमाई की है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल वे कौन सी टॉप-10 फिल्में रही हैं, जिन्होंने रिलीज के पहले तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर बंपर कलेक्शन करके दिखाया है।  
2025 में इन मूवीज का रहा बोलबाला

ईयर एंडर के तौर पर आज हम आपको 2025 की पुरानी फिल्मों की तरफ लेकर चल रहे हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करके दिखाई है। धुरंधर की रिलीज से पहले भी इसी साल रिलीज होने वाली कई ऐसी मूवीज रही हैं, जिन्होंने बिजनेस के मामले में अपनी छाप छोड़ी है। आइए जानते हैं कि वे टॉप-10 मूवीज की लिस्ट में किन-किन फिल्मों के नाम शामिल हैं-

  

यह भी पढ़ें- Dhurandhar के तूफान में हवा-हवाई हुए \“पुष्पा और स्त्री\“, कमाई में 9 फिल्मों के लिए बनी काल


  • वॉर 2- 130 करोड़

  • छावा- 121 करोड़

  • धुरंधर- 106 करोड़

  • थामा- 86.89 करोड़

  • सैयारा- 84.50 करोड़

  • हाउसफुल 5- 81.35 करोड़

  • कांतारा चैप्टर 1- 75 करोड़

  • रेड 2- 73.83 करोड़

  • स्काई फोर्स- 73.20 करोड़

  • सितारे जमीन पर- 57.60 करोड़


तो ये 10 फिल्में 2025 में अपनी रिलीज के पहले तीन दिन में सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली मूवीज रहीं। कमाल की बात ये है कि इस लिस्ट में वॉर 2 जैसी फ्लॉप फिल्म पहले स्थान पर है, जबकि इस समय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही धुरंधर तीसरे पायदान पर है।   
धुरंधर बनाएगी बड़े रिकॉर्ड

बेशक इस लिस्ट में धुरंधर तीसरे पायदान पर है, लेकिन जिस तरह से फिलहाल धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, जल्द ही वह मूवी इस साल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवी बन जाएगी। अपने ओपनिंग वीकेंड में 106 करोड़ का कारोबार करने वाली धुरंधर ने रिलीज के दूसरे वीकेंड में 146 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। अब तक रिलीज के 10 दिन के भीतर मूवी की कुल कमाई 364 करोड़ हो गई है और आने वाले दिनों में ये आंकड़ा काफी बढ़ेगा।  

यह भी पढ़ें- Rehman Dakait: 15 साल की उम्र में मां का कत्ल, 3 शादी-13 बच्चे, रहमान कैसे बना डकैत? Inside Story
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138