search

सागर में राजस्व वसूली को लेकर नगर निगम का कड़ा रुख, महिला पॉलिटेक्निक व डीईओ ऑफिस में जड़ा ताला

cy520520 2025-12-17 06:36:31 views 576
  

संपति कर जमा न करने पर जिला शिक्षा अधिकारी के कक्ष में ताला लगाते नगर निगम के कर्मचारी।



डिजिटल डेस्क, भोपाल। संपत्ति कर और जल कर की वसूली को लेकर सागर शहर में नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। बकाया राशि जमा नहीं करने पर अब निगम ने तालाबंदी की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर निगम की टीम ने शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज और जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में ताला जड़ दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नगर निगम के अनुसार, शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज पर संपत्ति कर व जल कर मिलाकर करीब 9 लाख रुपये बकाया हैं, जबकि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर 2 लाख 47 हजार रुपये का संपत्ति कर लंबित है। इसके अलावा पोद्दार कॉलोनी स्थित बालाजी इंटरप्राइजेज से 64 हजार रुपये का संपत्ति कर वसूल किया गया।
दिसंबर में बड़े बकायादारों पर फोकस

निगमायुक्त ने राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी को निर्देश दिए हैं कि दिसंबर माह में सभी बड़े बकायादारों से संपर्क कर संपत्ति कर, जल कर, कचरा प्रबंधन शुल्क और दुकानों का किराया अनिवार्य रूप से जमा कराया जाए। निर्धारित समय में भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ तालाबंदी जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी, अतिक्रमण सह प्रभारी कृष्ण कुमार चौरसिया, राजू रैकवार सहित निगम के समस्त कर संग्राहक मौजूद रहे।
डीईओ का पक्ष

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने बताया कि संपत्ति कर जमा कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को पत्राचार किया जा चुका है। राशि प्राप्त होते ही तत्काल कर जमा करा दिया जाएगा। फिलहाल बकाया कर के चलते निगम द्वारा लगाया गया ताला कार्यालय में लगा हुआ है।

नगर निगम का कहना है कि राजस्व वसूली में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी और बकाया रखने वालों पर इसी तरह सख्ती जारी रहेगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737