search

श्रीनगर हवाई अड्डे पर खराब मौसम और आपरेशनल कारणों से इंडिगो और स्पाइसजेट की 4 फ्लाइट कैंसिल

Chikheang 2025-12-17 20:36:59 views 510
  

यात्रियों को लेटेस्ट अपडेट के लिए एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी गई है।



जागरण संवाददाता, श्रीनगर। खराब मौसम और आपरेशनल कारणों से बुधवार सुबह श्रीनगर हवाई अड्डे पर चार उड़ानें रद्द कर दी गईं।

हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6 ई-6164 जो सुबह 9 बजे अमृतसर के लिए रवाना होने वाली थी, डेस्टिनेशन एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण रद्द कर दी गई।

इंडिगो की एक और फ्लाइट, 6 ई-6962 जो कोलकाता के लिए शाम 6.45 बजे रवाना होने वाली थी, आपरेशनल कारणों से रद्द कर दी गई।

स्पाइसजेट की दो फ्लाइटें एसजी-180 और एसजी-160 दोनों दिल्ली जाने वाली थीं और क्रमशः दोपहर 1.30 बजे और शाम 5.45 बजे रवाना होने वाली थीं, उन्हें भी ऑपरेशनल कारणों से रद्द कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डे पर फ्लाइट ऑपरेशन मौसम की स्थिति पर निर्भर करते हैं और यात्रियों को लेटेस्ट अपडेट के लिए एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953