search

रोहतास के आकाशदीप और अमित IPL 2026 में दिखाएंगे जलवा

LHC0088 2025-12-17 22:38:29 views 715
  

महेंद्र सिंंह धोनी के साथ अम‍ित कुमार व अपने घर में आकाशदीप। जागरण  



सुरेंद्र तिवारी, करगहर (रोहतास)। IPL Auction 2026: कहावत है कि जो पानी से नहाता है, वो लिबास बदलता है, मगर जो पसीने से नहाता है वह इतिहास बदलता है। इसे चरितार्थ किया है रोहतास जिले के करगहर प्रखंड अंतर्गत हमीरपुर गांव निवासी जनार्दन चंद्रवंशी के पुत्र अमित कुमार ने। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एक साधारण परिवार में जन्मे अमित कुमार ने लंबी छलांग लगाकर ऊंचाइयों को छुआ है। अमित एक छोटे से गांव से संघर्ष करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में चयनित हुए हैं। जिले के निवासी आकाशदीप के बाद अमित की चमक ने खेल जगत में खुशियों का प्रकाश बिखेर दिया है।
गांव में ही हुई प्रारंभिक शिक्षा

पिता जनार्दन चंद्रवंशी व माता प्रभा देवी के चार संतानों में अमित तीसरे नंबर पर हैं, जन्म 2002 में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा हमीरपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुई।

उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए रांची में उन्हें बुआ के घर भेज दिया गया, जहां से दसवीं तक की पढ़ाई पूरी की। बचपन से क्रिकेट में रूचि को देखते हुए पिता ने उनका साईं धुर्वा क्रिकेट एकेडमी में दाखिला कराया।

टीम कोच मुक्तेश सिंह के मार्गदर्शन में क्रिकेट खेलना शुरू किया। क्रिकेट में बाएं हाथ के लेग स्पिनर के तौर पर गेंदबाजी करते हैं। अमित ने 2017 से क्रिकेट की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें- मुकेश के बाद अब साक‍िब की IPL में दिखेगी रफ्तार; गोपालगंज की माटी में क्‍या है खास जो न‍िकलते तेज गेंदबाज?

अंडर 14-15 व अंडर 19 में अपना दमखम दिखाया। मुस्ताक अली ट्राफी के पांच मैचों में तीन विकेट लिए। इससे पहले अंडर 23 में 17 विकेट अपने नाम किया।

अमित के अनुसार नेट प्रैक्टिस के दौरान महेंद्र सिंह धोनी से कई बार मुलाकात हुई, जिससे उनको प्रतिभा निखारने का मौका मिला। उनसे कई बार गेंदबाजी का टिप्स लिया। उनके पसंदीदा गेंदबाज अफगानिस्तान के राशिद खान हैं।  
सनराइजर्स की टीम में हुए शामिल

सनराइजर्स हैदराबाद आइपीएल टीम के लिए बेस प्राइस 30 लाख में चयनित होने के बाद क्षेत्र में अमित चर्चा का विषय बने है। अमित के पिता से मिलकर लोगों ने बधाई दी।

बुधवार को अररुआं पंचायत के मुखिया राजू सिंह ने उनके पिता को अंगवस्त्र व मिठाई देकर बधाई दी। इस उपलब्धि से पूरे गांव में हर्षोल्लास का माहौल है।

बधाई देने वालों में पूर्व पैक्स अध्यक्ष अमर सिंह, रवि गुप्ता, रोहित सिंह, पप्पू सिंह, नीतीश कुमार गुप्ता, रितेश चंद्रवंशी, अरुण सेठ, अजय कुमार सोनी सहित अन्य शामिल हैं। आकाशदीप के बाद अमित कुमार दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने क्रिकेट की दुनियां में जिले का नाम रौशन किया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138