cy520520 • 2025-12-18 00:08:05 • views 636
लखनऊ में बुधवार देर शाम सात बजे ही घना काेहरा
जागरण संवाददाता, लखनऊः राजधानी लखनऊ और पास के जिले इन दिनाें भयंकर ठंड की चपेट में हैं। शीतलहर और घना काेहरा काे देखते हुए लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी ने सभी स्कूलाें काे नाै बजे के बाद ही खाेलने का आदेश जारी कर दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जिलाधिकारी ने आदेश दिया है कि समस्त बोर्ड के स्कूल में कक्षा एक से 12 तक पठन-पाठन नाै बजे के बाद ही शुरु करें। इस आदेश काे जिलाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है।
लखनऊ में जारी कड़ाके की शीतलहर को देखते हुए परिषदीय, माध्यमिक, सहायता प्राप्त और समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त संचालित विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। कक्षा एक से 12 तक संचालित सभी विद्यालय अब सुबह नाै बजे से खुलेंगे और दोपहर दाे बजे तक संचालित होंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि यह निर्णय छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। नए समय सारिणी का पालन तत्काल प्रभाव से किया जाएगा। विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। |
|