search

लाल किला धमाके के बाद सख्ती: दिल्ली में सेकेंड हैंड कार डीलरों का पंजीकरण और खाद विक्रेताओं की डिजिटल सूची अनिवार्य

deltin33 2025-12-18 10:06:56 views 968
  

दिल्ली में पुरानी कारों के बाजार में विक्री को खड़ी पुरानी कारें। जागरण आर्काइव



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लाल किला के पास हुए बम धमाके को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक तरफ जहां खाद विक्रेताओं की सूची तैयार करने के लिए कहा है, वहीं दूसरी और सेकेंडहँड (पुराने) कारों की बिक्री करने वाले डीलरों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। डीलरों को उन सभी कारों का रिकार्ड रखने का भी निर्देश दिया गया है, जो उनके द्वारा खरीदी-बेंची गई हैं या खरीदी बेंची जानी हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में बड़े स्तर पर सेकेंड हैंड कारों का कारोबार होता है। लेकिन नियामानुसार अभी तक किसी के पास लाइसेंस नहीं है। बताते चलें कि खाद में संवेदनशील रसायन अमोनियम नाइट्रेट भी उपयोग किया जाता है। कुछ समय पहले ही उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने अमोनियम नाइट्रेट का भंडारण करने वाले और इसे बेचने वाले लोगों की डिजिटल जानकारी एकत्र स्खने के लिए सरकार से कहा था।
धमाके में अमोनियम नाइट्रेट का हुआ था इस्तेमाल

दरअसल कृषि खाद के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई रसायनों में अमोनियम नाइट्रेट भी शामिल है। लाल किला धमाके में इसका इस्तेमाल हुआ था। धमाके के बाद इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। अमोनियम नाइट्रेट एक सफेद ठोस क्रिस्टलीय है, जिसका मुख्य उपयोग कृषि में उच्च नाइट्रोजन उर्वरक के रूप में होता है, जो पौधों को तुरंत पोषण देता है।

इसके अन्य उपयोगों में निर्माण कार्यों में चट्टानों को तोड़ने और खनन के संबंधित विस्फोटकों के लिए उपयोग होता है। लालकिला के पास हुए विस्फोट के बाद दिल्ली सरकार के निर्देश पर गृह विभाग ने विकास विभाग के कृषि विंग को राजधानी में लाइसेंस प्राप्त सभी कृषि खाद विक्रेताओं की जानकारी जुटाने का आदेश दिया है।

यह कदम कृषि खाद की बिक्री, भंडारण और उपयोग के डेटा-आधारित निगरानी को लेकर उठाया गया है। अब डीलरों को संवेदनशील रसायन अमोनियम नाइट्रेट के भंडारण और ब्रिकी का प्रतिदिन का डिजिटल रिकार्ड सरकार को उपलब्ध कराना होगा।

वहीं, दूसरी ओर सेकेंडहँड कारों की बिक्री करने वाले डीलरों के पंजीकरण पर फैसला मोटर वाहन निगम (सीएमबीआर), 1989 के नियम 55 में किए गए संशोधन के तहत लिया गया है।
दिल्ली में छोटे बड़े मिलाकर 3500 से अधिक कार

अनुमान के अनुसार दिल्ली में छोटे बड़े मिलाकर 3500 से अधिक कार बाजार हैं। मगर अभी तक यहां किसी भी विक्रेता के पास लाइसेंस नहीं है। रोजाना यहां 1000 से अधिक पुराने वाहनों की खरीद-बिक्री होती है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521