search

गोरक्षनगरी में बनेंगे टीवी, फ्रीज और मोबाइल फोन, 6000 लोगों को मिलेगा रोजगार

cy520520 2025-12-19 16:07:15 views 908
  

धुरियापार में 1100 करोड़ की लागत से वीडियोकान लगाएगी प्लांट



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। औद्योगिक विकास की दिशा में गोरक्षनगरी नव सोपान चढ़ने जा रही है। देश की प्रमुख इलेक्ट्रानिक उपकरण निर्माता कंपनी वीडियोकान गोरखपुर के धुरियापार क्षेत्र में करीब 1100 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इलेक्ट्रानिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने जा रही है। इस प्लांट में टीवी, रेफ्रिजरेटर और मोबाइल फोन जैसे प्रमुख इलेक्ट्रानिक उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके साथ ही कंपनी यहां एक इलेक्ट्रानिक क्लस्टर भी विकसित करेगी, जिससे गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा।गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की ओर से इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए वीडियोकान को लगभग 50 एकड़ भूमि आवंटित की जा रही है।

प्रस्तावित प्लांट पूरी तरह आधुनिक तकनीक से लैस होगा और बड़े पैमाने पर उत्पादन क्षमता रखेगा। कंपनी का लक्ष्य है कि यहां से प्रत्येक वर्ष करीब छह लाख रेफ्रिजरेटर का निर्माण किया जाए। इसके अलावा टीवी और मोबाइल फोन का भी बड़े स्तर पर उत्पादन होगा, जिससे स्थानीय बाजार के साथ-साथ अन्य राज्यों की मांग को भी पूरा किया जा सकेगा।

इस परियोजना के स्थापित होने से रोजगार के क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। प्लांट में प्रत्यक्ष रूप से लगभग 3000 लोगों को रोजगार मिलेगा, जबकि अप्रत्यक्ष रूप से कुल मिलाकर करीब 6000 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इससे गोरखपुर और आसपास के युवाओं को अपने ही जिले में काम करने का अवसर मिलेगा और पलायन की समस्या पर भी अंकुश लगेगा।

राज्य सरकार की औद्योगिक नीति और निवेश को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत इस परियोजना को अहम माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, प्लांट की स्थापना से न केवल राजस्व में वृद्धि होगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। गोरक्षनगरी में प्रस्तावित यह इलेक्ट्रानिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट आने वाले वर्षों में गोरखपुर की पहचान को एक नए औद्योगिक नक्शे पर स्थापित करेगा।

यह भी पढ़ें- Fog In UP: कोहरे ने रोकी उड़ानें, मुंबई की फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, दो रद

50 एकड़ भूमि का होगा आवंटन
परियोजना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तेजी से कदम बढ़ाए हैं। कंपनी को इस विशाल प्लांट के लिए धुरियापार में 50 एकड़ भूमि आवंटित की जा रही है। गीडा प्रशासन और कंपनी के प्रतिनिधियों के बीच निवेश के रोडमैप को लेकर विस्तृत चर्चा हो चुकी है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर उत्पादन शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इलेक्ट्रानिक कलस्टर बनने से सहायक उद्याेग भी होंगे विकसित
इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर के विकास से छोटी और मध्यम इकाइयों को भी बढ़ावा मिलेगा। सप्लाई चेन, लाजिस्टिक्स, पैकेजिंग, सर्विस और मेंटेनेंस जैसे सहायक क्षेत्रों में नई संभावनाएं खुलेंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस परियोजना से गोरखपुर पूर्वांचल का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र बन सकता है।

धुरियापार बनेगा नया इंडस्ट्रियल हब
कभी उपेक्षित माना जाने वाला धुरियापार क्षेत्र अब उद्योगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। वीडियोकान जैसी बड़ी कंपनी के आने से यहां इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास होगा और अन्य निवेशक भी आकर्षित होंगे। गोरखपुर में गीडा के माध्यम से उद्योगों के लिए बनाई गई अनुकूल नीतियों और कानून व्यवस्था में सुधार का ही परिणाम है कि बड़ी कंपनियां अब यहां निवेश के लिए आगे आ रही हैं।




वीडियोकान कंपनी ने यहां 1100 करोड़ निवेश का प्रस्ताव दिया है। धुरियापार में 50 एकड़ भूमि दी जा रही है। यह गोरक्षनगरी में औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
-

-अनुज मलिक, सीईओ, गीडा
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737