search

कोहरे का कहर... चंपारण हमसफर 19.55 घंटे लेट और 80 से ज्यादा ट्रेनें विलंब, तेजस एक्सप्रेस भी रद

deltin33 2025-12-27 20:57:24 views 681
  

कोहरे के कारण दिल्ली में ट्रेन यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। कोहरे के कारण ट्रेन यात्रियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। पिछले कई दिनों से लगातार देरी के कारण शनिवार को नई दिल्ली-तेजस एक्सप्रेस रद्द कर दी गई। वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस और कटिहार-नई दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस 20 घंटे से ज्यादा देरी से दिल्ली पहुंचीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शनिवार को 80 से ज्यादा ट्रेनें दो से 21 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंचीं। ज्यादा देरी के कारण कई ट्रेनों के चलने का समय बदलना पड़ा। चंपारण हमसफर एक्सप्रेस, जिसे शुक्रवार को शाम 4:35 बजे पुरानी दिल्ली से चलना था, वह शनिवार को दोपहर 12:30 बजे चली, जो तय समय से 19.55 घंटे लेट थी।
पांच घंटे से ज्यादा देरी से चलने वाली मुख्य ट्रेनें

    ट्रेन का नाम देरी (घंटे)
   
   
   पुरानी दिल्ली-कटिहार चंपारण हमसफर
   19.55
   
   
   नई दिल्ली-राजेंद्र नगर अमृत भारत
   8.25
   
   
   नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत
   7.5
   
   
   नई दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस
   7.20
   
   
   नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर स्पेशल
   6.75
   
   
   नई दिल्ली-सियालदह राजधानी
   6.75
   
   
   नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो
   6.35
   
   
   नई दिल्ली-हावड़ा कोलकाता राजधानी
   6.25
   
   
   आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट वंदे भारत
   6.20
   
   
   आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर गरीब रथ
   6
   
   
   नई दिल्ली-राजेंद्र नगर राजधानी एक्सप्रेस
   5.25
  
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521