प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।
जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने बिजली चोरी के खिलाफ दो दिनों तक राज्यभर में छापेमारी अभियान चलाया है।
इस दौरान 7672 ठिकानों पर रेड किए किया गया। कुल 1161 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया। इसमें 17.20 लाख यूनिट बिजली चोरी का अनुमान लगाया गया।
एक करोड़ 16 लाख 96 हजार रुपये की बिजली चोरी का अनुमान है। इसके एवज में उपभोक्ताओं के खिलाफ 1.96 करोड़ का जुर्माना ठोका गया।
119 टीमों ने राज्यभर में किया रेड
सघन छापामारी अभियान में बिजली बोर्ड मुख्यालय के द्वारा गठित 119 टीमों में राज्यभर में छापेमारी किया। झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली चोरी कर रहें व्यक्तियों की सूचना संपूर्ण पता के साथ वॉट्सऐप या मैसेज के माध्यम से महाप्रबंधक (एपीटी) के मोबाईल संख्या 94311-35515 पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम एवं मोबाईल संख्या गुप्त रखा जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कितने जगह कितने रेड और कितने एफआईआर स्थान
शहर रेड की संख्या एफआईआर की संख्या
रांची
1002
98
गुमला
330
68
जमशेदपुर
688
75
चाईबासा
872
81
धनबाद
786
62
चास
585
70
डालटनगंज
522
100
गढ़वा
164
34
दुमका
414
69
साहेबगंज
422
96
गिरिडीह
486
81
देवघर
399
82
हजारीबाग
494
149
रामगढ़
306
51
कोडरमा
202
45
कितनी यूनिट चोरी और कितना लगा जुर्माना
स्थान यूनिट की चोरी (लाख में) कितना जुर्माना (लाख में)
रांची
2.09
17.02
गुमला
1.16
7.96
जमशेदपुर
1.41
13.23
चाईबासा
0.34
5.79
धनबाद
1.06
11.01
चास
2.07
13.55
डालटनगंज
0.92
14.02
गढ़वा
0.35
4.72
दुमका
0.50
7.05
साहेबगंज
1.59
18.20
गिरिडीह
0.66
13.16
देवघर
2.13
32.45
हजारीबाग
2.14
30.02
रामगढ़
0.30
3.80
कोडरमा
0.48
4.74
|