search

79 लाख के गबन में लैंप्स के पूर्व एमडी गिरफ्तार, किसानों की रकम हड़पने के आरोप में जेल भेजे गए फणींद्र

deltin33 2025-12-30 23:27:28 views 1225
  

पुलिस हिरासत में लैंप्‍स के पूर्व एमडी फणींद्र साहू।


संवाद सहयोगी, संबलपुर। करीब पांच वर्ष पुराने आर्थिक अनियमितता के एक मामले में ओडिशा के संबलपुर मंडल विजिलेंस ने कार्रवाई की। जमनकिरा लार्ज साइज्ड एग्रीकल्चरल मल्टी-पर्पस कोऑपरेटिव सोसाइटी (लैंप्स) लिमिटेड के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर फणींद्र कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है।    यह गिरफ्तारी मंगलवार को विस्तृत जांच के बाद की गई। विजिलेंस के अनुसार, मामला वित्तीय वर्ष 2021-22 से जुड़ा है, जिसमें साहू पर करीब 79 लाख 28 हजार रुपये की वित्तीय हेराफेरी का आरोप है।    जांच में सामने आया है कि तत्कालीन एमडी साहू ने स्थानीय किसानों से सीधे ऋण की राशि वसूली, लेकिन जानबूझकर इन भुगतानों की प्रविष्टि डे-बुक (मुख्य लेखा रजिस्टर) में दर्ज नहीं की।    आरोप है कि गबन की गई राशि को छिपाने के उद्देश्य से साहू ने संबलपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की जमनकिरा शाखा में फर्जी रीपेमेंट वाउचर जमा किए। इन वाउचरों पर नकली मुहर लगाकर बैंक द्वारा किए गए आधिकारिक सत्यापन का आभास देने की कोशिश की गई।    विजिलेंस जांच में इन दस्तावेजों को जाली पाया गया। मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ संबलपुर विजिलेंस थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।    गिरफ्तारी के बाद फणींद्र कुमार साहू को संबलपुर विजिलेंस के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया, जहां उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। इसके बाद अदालत के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में संबलपुर मंडल जेल भेज दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471016