search

नेपाल में आम चुनाव की तैयारियां तेज, अब तक 3400 से अधिक उम्मीदवार मैदान में

cy520520 2025-12-31 02:57:01 views 488
  

नेपाल में होने वाले आम चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं (सांकेतिक तस्वीर)



पीटीआई, काठमांडू। नेपाल में होने वाले आम चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत उम्मीदवारों की सूची जमा करने की समय-सीमा खत्म होने के बाद चुनाव आयोग ने मंगलवार को इससे जुड़े विवरण सार्वजनिक किए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आयोग के मुताबिक, 64 राजनीतिक दलों ने समानुपातिक प्रणाली के तहत 110 सीटों के लिए कुल 3,424 उम्मीदवारों के नाम जमा किए हैं। इन उम्मीदवारों को 58 चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं।

नेपाल में पांच मार्च को होने वाले आम चुनाव में मतदाता दो तरीकों से सांसद चुनेंगे। इनमें से 165 सांसद प्रत्यक्ष मतदान से चुने जाएंगे, जबकि 110 सांसद समानुपातिक प्रणाली के जरिए संसद में पहुंचेंगे।

चुनाव आयोग ने बताया कि देश में कुल एक करोड़ 89 लाख से अधिक पात्र मतदाता हैं। इनमें 9.15 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार मतदान करेंगे। आयोग के अधिकारियों के अनुसार, हाल के जेन-जेड आंदोलन के बाद जुड़े अधिकांश नए मतदाता युवा वर्ग से हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157430