search

एटा में शादी का झांसा देकर महिला से संबंध, अश्लील फोटो से ब्लैकमेल कर ऐंठे रुपये

deltin33 2026-1-3 15:27:12 views 823
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, एटा। थाना मिरहची क्षेत्र में एक युवक ने एक महिला को झांसे में लेकर उससे संबंध बना लिए और वीडियो काल पर बात करता रहा। इस दौरान उसने अश्लील फोटो भी खींच लिए और महिला के मायके के लोगों को भेज दिए। ब्लैकमेल करके पैसे भी ऐंठता रहा। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
वीडियो कॉल करता था, उसी से फोटो बनाकर किए वायरल

एक महिला ने मिरहची पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इसी थाना क्षेत्र का रहने वाला प्रशांत ने उसे शादी का झांसा दिया था। इसके बाद उसने संबंध बना लिए। वह वीडियो कॉल करता था। इस दौरान उसने फोटो बनाकर उसके मायके में युवकों के पास भेज दिए। फोटो दिखाकर वह ब्लैकमेल करता रहा और महिला की मां से 20 हजार रुपये भी अपने खाते में डलवा लिए। इस मामले से तंग आकर महिला ने पुलिस को तहरीर दी और मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475714