search

गफ्फार ने मोनू राणा बन हिंदू युवती से बनाए संबंध, फिर अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल; पुलिस ने भेजा जेल

Chikheang 2026-1-6 19:57:26 views 899
  

करनाल में फर्जी हिंदू बनकर महिला का यौन शोषण और ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल।  



जागरण संवाददाता, करनाल। मुस्लिम लड़के ने फर्जी हिंदू बनकर एक हिंदू महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसका शारीरिक शोषण कर उसका वीडियो बना लिया, अब उसे ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है।

आरोपित ने सोशल मीडिया पर मोनू राणा के नाम से आईडी बनाई हुई थी, लेकिन हकीकत में उसका नाम गफ्फार निकला। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में 34 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है।

उसने ब्यूटी पार्लर व सैलून का काम सीखा हुआ है। पुराने बस स्टैंड के पीछे सैलून पर लेडी क्लाइंट आती रहती हैं। इसी जानकारी के आधार पर 5 जून 2024 को उसका आरोपित से संपर्क हुआ। इसके बाद आरोपित उससे सोशल मीडिया पर मोनू राणा की आईडी से जुड़ गया।

उसने अपने आप को हिंदू बताकर भरोसा जीता था। इस लिए वह उसके साथ रहने लगी थी। आरोपित ने कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए थे और उनका निजी वीडियो व फोटो ले लिए। आरोपित ने उसे शादी करने का झांसा दिया था लेकिन बाद में वह मना कर गया।

उसे टार्चर करने लगा। उसने लोन लिया हुआ था। वह रुपये भी आरोपित ले गया, उसके साथ मारपीट भी करता था। करनाल महिला थाने की प्रभारी कनुप्रिया ने बताया कि मामला रेप से संबंधित था। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168027