search

पटना जू घूमने का आनंद होगा दोगुना; ऑनलाइन टिकट, ट्री टॉप वाक वे समेत बढ़ेंगी कई सुविधाएं, यहां जानें

LHC0088 2026-1-7 18:56:44 views 798
  

प्रेस कांफ्रेंस करते वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर। जागरण



जागरण संवाददाता, पटना। संजय गांधी जैविक उद्यान (Patna Zoo) में आने वाले दिनों में सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाएगी।

जू में होने वाली सभी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। विशेष कमांड एवं कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा।

जू का एप विकसित किया जा रहा है। इसे फरवरी तक तैयार कर लिया जाएगा। इसकी मदद से यहां मौजूद सभी जानवरों और पौधों की जानकारी मिलेगी।

किसी भी पौधे या जानवर के नजदीक जाने पर एप पर संबंधित जीव-जंतु और पौधे के बारे में लोग जान पाएंगे। यह जानकारी बुधवार को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने प्रेस वार्ता कर दी।
ऑफलाइन मि‍लता रहेगा टिकट

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा 15 जनवरी से शुरू होगी। ऑफलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा जारी रहेगी।

फरवरी से टूर गाइड की सुविधा भी जू में शुरू होगी। गाइड की मदद से दर्शक जू के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए शुल्क निर्धारित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हाल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जू भ्रमण के दौरान स्कूली बच्चों को जोड़ने पर बल दिया है। यहां शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए सेमिनार, सूचना प्रसार आदि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इसको लेकर जू का वार्षिक गतिविधि कैलेंडर तैयार किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि जू परिसर में 150 नए सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है।

इन्‍हें एक आधुनिक कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जाएगा। यहां से चिड़ियाघर की मानीटरिंग होगी। वहीं जू में हर आने-जाने वाले के साथ ही अंदर की सभी गतिविधियों पर चौबीस घंटे नजर रखी जा सकेगी।  
जू में ट्री-टाॅप वाक वे होगा शुरू

चिड़ियाघर में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ट्री-टाॅप वाक-वे की शुरुआत की जाएगी। सोविनियर शाप का भी निर्माण कराया जा रहा है।

यहां नर्सरी की स्थापना भी की जा रही है। इसके तहत आम लोगों को किफायती दरों पर पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।  पर्यटकीय सुविधाओं के विस्तार के लिए परिसर में फूड कियोस्क लगाए जाएंगे।

जू के दोनों प्रवेश द्वारों का नए तरीके से सौंदर्यीकरण कराने की योजना है। ताकि यह लोगों को आकर्षित कर सके। वहीं बैठने के लिए शेड्स और दीवारों पर चारों तरफ थ्री-डी पेंटिंग की जाएगी।

जू वालेंटियर और जू-मित्र की भी शुरुआत की जाएगी। मछली घर और मेडिसिनल गार्डन को अधिक बेहतर और आधुनिक तरीके से बनाया जाएगा। सफाई कार्य के लिए प्रदूषणमुक्त वाहनों का उपयोग किया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165912