LHC0088 • 1 hour(s) ago • views 197
घटनास्थल पर जुटे लोग। जागरण
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। बिंदकी नगर के मुगलही मोहल्ला निवासी नदीम की मुगल रोड स्थित कोतवाली के पास रेडीमेड कपड़ों की दुकान में गुरुवार सुबह करीब 6 बजे आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुकान के अंदर रखे इनवर्टर में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी।
दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसियों ने तुरंत दुकानदार को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने जैसे ही शटर खोला, आग की लपटें बाहर निकलने लगीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।
यह भी पढ़ें- फतेहपुर में भीषण हादसा: आमने-सामने की टक्कर में दो बाइकों के उड़े परखच्चे, 3 लोगों की मौत
घटना की जानकारी पर कोतवाली प्रभारी समेत पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। आग से दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। अनुमान है कि इस हादसे में 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आग और धुएं की तीव्रता के कारण दुकान की दीवारों में दरारें भी पड़ गईं। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।  |
|