search

कालपी में दर्दनाक हादसा, रेलवे क्रांसिंग में ट्रेन की चपेट में आई महिला, करीब एक किमी तक घिसटती गई, शव हुआ क्षत-विक्षत

cy520520 2026-1-10 19:26:38 views 784
  



संवाद सहयोगी, कालपी। जोल्हुपुर क्रासिंग के पास आजमगढ़ से मुंबई जा रही संत कबीर नगर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। उसके शव के टुकड़े ट्रेेन के इंजन में ही फंस गए। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका तब तक ट्रेन करीब 800-900 मीटर दूर जा चुकी थी। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र 35-40 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे की वजह से ट्रेन भी 32 मिनट अतिरिक्त रुकी रही।


आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली संत कबीर नगर एक्सप्रेस शनिवार को मध्याह्न 12 बजे जोल्हुपुर क्रासिंग से गुजर रही थी। तभी एक महिला इंजन के आगे कूद गयी। करीब 800-900 मीटर वह घिसटती हुई चली गई। जिससे उसके चीथड़े उड़ गए। लोक पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। तब तक ट्रेन छौंक के स्कूल के पास तक पहुंच चुकी थी। कंट्रोल की सूचना पर आरपीएफ के दारोगा गंभीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से महिला की पहचान के लिए बात की परंतु कोई उसको पहचान नहीं सकी।

घटना की सूचना मिलने पर ज्ञान भारती पुलिस चौकी प्रभारी विपिन कुमार भी मौके पर पहुंचे। महिला को ट्रेन से निकलवाया गया। पुलिस ने भी कई ग्रामीणों से महिला की पहचान के लिए बात की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि महिला ने हल्के मैरून रंग की साड़ी पहन रखी थी। क्षेत्र के प्रधानों से भी संपर्क किया जा रहा है। इसके साथ ही जनपद के अन्य थानों को भी सूचना भेजी गई। साथ ही शव की फोटो भी भिजवाई गई है।

महिला की उम्र 35-40 वर्ष के आसपास आंकी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। कुछ लोगों ने बताया कि महिला स्वयं ही ट्रेन के सामने कूदी थी। उधर, हादसे की वजह से ट्रेन 32 मिनट अतिरिक्त रुकी रही और 12 बजकर 32 मिनट पर रवाना हो सकी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163427