search

मध्य प्रदेश का जायका: सिर्फ पोहा ही नहीं, इन 9 शाकाहारी व्यंजनों को स्वाद भी है बेहद लाजवाब

Chikheang Yesterday 15:56 views 187
  

इन डिशेज को चखे बिना अधूरी है मध्य प्रदेश की यात्रा (AI Generated Image)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत का दिल कहा जाने वाला \“मध्य प्रदेश\“ न केवल अपनी ऐतिहासिक इमारतों और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है, बल्कि यहां का खान-पान भी बेहद लाजवाब है। अगर आप मध्य प्रदेश की यात्रा पर हैं, तो यहां की हर गली में आपको खुशबूदार मसालों और पारंपरिक स्वादों का संगम मिलेगा।  

इसलिए मध्य प्रदेश घूमने जाएं, तो यहां के 9 शाकाहारी व्यंजन  जरूर चखने चाहिए। खान-पान का ऐसा लाजवाब स्वाद आपको और कहीं नहीं मिलेगा।  
पोहा

  

(Picture Courtesy: Instagram)

मध्य प्रदेश, खासकर इंदौर की सुबह \“पोहा\“ के बिना अधूरी है। यहां का पोहा देश के अन्य हिस्सों से अलग होता है। इसे भाप में पकाया जाता है और ऊपर से जीरावन मसाला, बारीक कटा प्याज, अनार के दाने और \“इंदौरी सेव\“ डाली जाती है। यह हल्का और एनर्जी देने वाला नाश्ता है।
जलेबी-रबड़ी

  

(Picture Courtesy: Instagram)

पोहा का नाम आए और जलेबी का जिक्र न हो, ऐसा हो नहीं सकता। कुरकुरी, रसभरी जलेबियों को जब गाढ़ी और मलाईदार रबड़ी के साथ परोसा जाता है, तो यह स्वाद का एक अनोखा अनुभव देता है। मालवा क्षेत्र में यह कॉम्बिनेशन सबसे ज्यादा मशहूर है।
कचौड़ी

  

(Picture Courtesy: Instagram)

मध्य प्रदेश की कचौड़ी अपने तीखेपन और खास भरावन के लिए जानी जाती है। चाहे वो दाल की कचौड़ी हो या मटर की, इसे अक्सर तीखी और मीठी चटनी के साथ गरमा-गरम परोसा जाता है। जबलपुर और भोपाल के रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाली कचौड़ी का स्वाद ही कुछ और है।
पत्रा

  

(Picture Courtesy: Instagram)

अरबी के पत्तों से बना यह व्यंजन स्वाद और सेहत का अनोखा मिश्रण है। पत्तों पर बेसन का पेस्ट लगाकर, उन्हें रोल कर, भाप में पकाया जाता है और फिर राई-तिल का तड़का लगाया जाता है। यह खट्टा-मीठा और थोड़ा तीखा स्वाद देता है।
भुट्टे की कीस

  

(Picture Courtesy: Instagram)

इंदौर का मशहूर \“भुट्टे की कीस\“ कॉर्न से बना एक अनोखा व्यंजन है। इसमें ताजे भुट्टे को कद्दूकस करके दूध, मसालों और नारियल के साथ पकाया जाता है। यह स्वाद में थोड़ा मलाईदार और मसालेदार होता है, जिसे अक्सर मानसून के दौरान खूब पसंद किया जाता है।
दाल बाफला

  

(Picture Courtesy: Instagram)

राजस्थान की दाल-बाटी से मिलता-जुलता होने के बावजूद, \“दाल बाफला\“ अपनी एक अलग पहचान रखता है। बाफले के आटे की लोई को पहले पानी में उबाला जाता है और फिर घी में सेंका जाता है। इसे अरहर की दाल, देसी घी और \“लहसुन की चटनी\“ के साथ परोसा जाता है।
चना भटूरे

  

(Picture Courtesy: Instagram)

मध्य प्रदेश के कई शहरों में चना भटूरे का अपना ही स्टाइल है। यहां के छोले मसालों में खूब रचे-बसे होते हैं और भटूरे फूले हुए और नरम होते हैं। इसे अक्सर नाश्ते या दोपहर के खाने के रूप में बड़े चाव से खाया जाता है।
दही बड़ा

  

(Picture Courtesy: Instagram)

मध्य प्रदेश, खासतौर से इंदौर के सराफा बाजार का दही बड़ा दुनिया भर में मशहूर है। यहां बड़े को दही में भिगोकर उस पर खास मसाले इस तरह छिड़के जाते हैं। यहां का दही बड़ा बेहद मुलायम और चटपटा होता है।
मावा बाटी

  

(Picture Courtesy: Instagram)

अगर आप मीठे के शौकीन हैं, तो मावा बाटी आपको स्वर्ग जैसा अनुभव कराएगी। यह देखने में बड़े गुलाब जामुन जैसी लगती है, लेकिन इसके अंदर सूखे मेवे और मावा भरा होता है। इसे चाशनी में डुबोकर परोसा जाता है और यह किसी भी शाही दावत की जान होती है।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र का जायका: वड़ा पाव ही नहीं, यहां की 9 वेज डिशेज भी हैं लाजवाब; जुबां से नहीं उतरता स्वाद


यह भी पढ़ें- गुजरात का जायका: ढोकला हो या उंधियू, इन 9 शाकाहारी डिशेज का स्वाद चखे बिना अधूरा है आपका सफर
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
150470

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com