search

सात वर्ष के संबंध को मुकेश ने एक झटके में किया खत्म, ऑटो पलटाने के बाद अनीता को मारी गोली

Chikheang 2026-1-11 18:56:53 views 1217
  

झांसी की पहली महिला ऑटो चालक अनीता चौधरी



जागरण संवाददाता, झांसी : झांसी की पहली महिला ऑटो चालक अनीता चौधरी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार मुकेश झा ने पुलिस को काफी चौंकाने वाली जानकारी दी है। उसको अब तक प्रेमी समझा जा रहा था, लेकिन वह अनीता का दूसरा पति होने का दावा कर रहा है।

अनीता चौधरी की हत्या के बाद फरार चल रहे हत्यारोपी मुकेश झा को पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसने अनीता का दूसरा पति होने का दावा किया है। उसने बताया कि सात वर्ष पहले दोनों ने गुपचुप तरीके से मंदिर में विवाह कर लिया था।

इसी दौरान तीसरे की एंट्री हो गई और अनीता ने मुकेश से दूरी बना ली। वह दूसरे युवक के काफी नजदीक आ गई थी। शक होने पर मुकेश ने महिला ऑटो चालक की निगरानी बढ़ा दी और उसका मोबाइल फोन भी हैक कर लिया। मोबाइल फोन भी हैक करने के बाद वह लगातार अनीता की लोकेशन ट्रैक करने लगा।

अनीता के साथ दूसरे युवक की घनिष्ठता की पुष्टि होने के बाद उसने हत्या का निर्णय लिया। इसके लिए मुकेश ने उस तारीख को चुना जिस रात ‍उसने सात वर्ष पहले मंदिर में अनीता की मांग में सिंदूर भरा था। घटना वाली रात में उसने पहले कार से टक्कर मारकर अनीता के ऑटो का पलट दिया और फिर उसको तमंचे से गोली मार दी।

तालपुरा निवासी झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर अनीता चौधरी की हत्या के बारे में मुकेश झा ने पुलिस बताया कि उसके अनीता से प्रेम संबंध थे और दोनों ने चोरी से पांच जनवरी 2019 को मंदिर में शादी कर ली थी। दोनों ही पहले से ही शादीशुदा थे, इसलिए शादी के बाद भी चोरी-छिपे मिलते थे। अनीता रात में ही ऑटो चलाती थी।

मुकेश ने बताया कि कुछ माह से अनीता के संबंध दूसरे युवक से हो गए थे, जिसको लेकर दोनों में विवाद होने लगा था। स्टेशन पर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था, जिस पर अनीता ने उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसके बाद भी उसने अनीता से संबंध बरकरार रखने का प्रयास किया, लेकिन वह उससे दूरी बनाती चली गयी और दूसरे युवक से उसकी नजदीकियां बढ़ती चली गयीं। इससे वह था और उसने विवाह की वर्षगांठ की तिथि पर ही अनीता की हत्या की योजना बनायी।

मुकेश झा ने पुलिस को बताया कि उसने अनीता की लोकेशन जानने के लिए उसके मोबाइल फोन को हैक कर लिया था। चार तारीख को रात 12 बजने के बाद जैसे ही पांच जनवरी शुरू हुई, तो उसने मोबाइल फोन से अनीता की लोकेशन ली और स्टेशन रोड पर सुकुवां-ढुकुवां कालोनी के पास कार से उसकी ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो डिवाइडर से टकराते हुए पलट गयी। इसके बाद उसने तमंचे से उसके सिर में गोली मार दी और रात 2.30 बजे मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर कार से फरार हो गया था।
आत्महत्या की हिम्मत नहीं जुटा पाया

मुकेश झा ने पुलिस को बताया कि वह घटना के बाद कार से आत्महत्या के उद्देश्य से नोटघाट पुल पर पहुंचा था। बेतवा नदी में कूदने के लिए काफी देर तक खड़ा रहा, लेकिन आत्महत्या की हिम्मत नहीं जुटा सका। कार और घटना में प्रयुक्त तमंचा वहीं छोड़कर पैदल चला गया। इसके बाद वह ऑटो में सवार होकर इधर से उधर घूमता रहा।  
बेटे को पुलिस हिरासत में लेने से हो गया था विचलित

हत्यारोपी मुकेश झा ने पुलिस को बताया कि जब उसको पता चला कि अनीता की हत्या में उसके साथ ही बेटे और बहनोई का नाम भी शामिल किया गया है और पुलिस ने बेटे को हिरासत में ले लिया है, तो वह टूट गया। कोर्ट में सरेंडर करने का मन बना लिया था। अधिवक्ता के माध्यम से उसने कोर्ट में सरेंडर प्रार्थना-पत्र दाखिल कराया और उसको 12 जनवरी की तारीख मिल गयी थी। इससे पहले ही पुलिस मुठभेड़ में वह गिरफ्तार हो गया।  
प्रेम में धोखा मिलने के बाद हो गया बेहाल

एसएसपी झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि मुकेश ने बताया कि उसने सात वर्ष पहले अनीता से मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद कुछ माह से अनीता उससे दूरी बनाने लगी थी, जिससे उसका झगड़ा हुआ था। अनीता की लोकेशन लेने के लिए उसने मोबाइल फोन को हैक कर लिया था, जिससे अनीता की हर जानकारी उसे मिल रही थी। प्रेम में धोखा मिलने के बाद उसने अनीता की हत्या की योजना बनाई और शादी की वर्षगांठ का दिन चुना। अनीता की लोकेशन लेने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168270