search

जमीन विवाद में धमकी देने वाला फाइनेंस कंपनी का कलेक्शन मैनेजर गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल और 9 कारतूस बरामद

Chikheang 2026-1-11 18:56:55 views 1056
  

सांकेतिक तस्वीर



संवाद सूत्र, कुमारखंड(मधेपुरा)। श्रीनगर थाना की इसरायण बेला पंचायत में लोडेड पिस्टल व नौ कारतूस के साथ कार सवार एक निजी फाइनेंस कंपनी के एरिया कलेक्शन मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान बेला सदी वार्ड संख्या दो निवासी रितेश कुमार झा उर्फ भानु झा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित का कार व लैपटाप भी जब्त कर ली है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम रितेश कुमार झा उर्फ भानु झा अपनी कार बीआर 02 पीए 7499 पर लोडेड पिस्टल और कारतूस, लैपटाप आदि लेकर बेला सदी बहियार की ओर निकला था। बहियार में मनेश्वर झा, बाबु साहब, आमोद झा और कुमोद झा के हिस्से की जमीन पर पहुंचकर पिस्टल लहराने लगा।  

जिसे बहियार में घूम फिर रहे लोगों ने देख लिया और इसकी सूचना श्रीनगर पुलिस एवं संबंधित लोगों को दे दी। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष राघवेन्द्र नारायण पुलिस बल के साथ बेला सदी बहियार की घेराबंदी कर लोडेड पिस्टल समेत नौ कारतूस, लैपटॉप और एक मोबाइल के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया।
जमीन को लेकर पूर्व से विवाद

बताया गया कि गिरफ्तार आरोपित रितेश कुमार झा उर्फ भानु झा का मनेश्वर झा, बाबु साहब, आमोद झा और कुमोद झा से 2.750 डिसमिल जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा है। इसे लेकर आरोपित ने धमकी देने के लिए एक बार पिस्टल से फायर किया था।  

जिसकी सूचना पूर्व में थाना को दी गई थी। जिसके बाद पुलिस उसकी रेकी कर रही था। इसी बीच शनिवार की वह हथियार लेकर बहियार पहुंच गया। इसकी जानकारी जब थानाध्यक्ष को मिली तो बहियार की घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।
समय-समय पर करता था जमीन की देखभाल

बता दें कि रितेश कुमार झा उर्फ भानु झा एक निजी फाइनेंस कंपनी में कटिहार में एरिया कलेक्शन मैनेजर के रूप में पदस्थापित है। वह कटिहार स्थित बेगना नवनीत नगर वार्ड संख्या 24 में रहता है। समय-समय पर पैतृक गांव बेला सदी स्थित जमीन जायदाद की देखभाल भी करने आता है।  

थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26 के तहत कांड संख्या-09/26 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में मंडल कारा मधेपुरा भेज दिया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168237