search

हनीट्रैप से लेकर रिश्वतकांड तक UP Police पर दाग, Kanpur के बाद Ghaziabad में भी सुर्खियों में आई महिला दरोगा भुवनेश्वरी

LHC0088 1 hour(s) ago views 327
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। UP Police Corruption News: कानपुर में हनीट्रैप रैकेट चलाने वाली महिला दरोगा एक बार फिर सुर्खियों में आई है। कानपुर में विवादों में घिरी महिला दरोगा भुवनेश्वरी को गाजियाबाद में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बार रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। हालांकि यूपी पुलिस की महिला दरोगा के बार-बार आपराधिक रिकार्ड और बहाली की कहानी काफी सवाल खड़े कर रही।  

दरअसल, गाजियाबाद में एंटी करप्शन टीम ने साहिबाबाद महिला थाने की रिपोर्टिंग चौकी पर कार्रवाई करते हुए महिला दरोगा भुवनेश्वरी को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। मामला दहेज उत्पीड़न से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि केस में परिवार के अन्य सदस्यों के नाम न जोड़े जाने के नाम पर महिला दरोगा ने रिश्वत मांगी थी। महिला दरोगा ने 50 हजार रुपये की मांग की थी लेकिन 45 हजार में बात तय हुई।

महिला दरोगा भुवनेश्वरी गाजियाबाद में नवरात्र में चर्चा में आई थीं। नवरात्र के पहले दिन बदमाश के एनकाउंटर के बाद महिला पुलिस टीम की सदस्य महिला दारोगा भुवनेश्वरी की सराहना हुई थी। अब रिश्वत कांड में फंसने के बाद उनके पुराने भी काले चिट्ठे खुलने शुरु हो गए हैं।
कानपुर में विवादों से नाता

जनवरी 2022 में एडिशनल डीसीपी पूर्वी राहुल मिठास के दफ्तर में तैनात महिला दारोगा भुवनेश्वरी सिंह ने पनकी स्थित एक घर में देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी की थी। वहां से जालौन के दो कारोबारियों को बंधक बना लिया था। उनसे 15 लाख रुपये की मांग की थी। 20 हजार की नकदी, चेन, अंगूठी और मोबाइल फोन छीन लिए थे। दोनों को पीटने के बाद इस शर्त पर छोड़ा था कि रुपयों का इंतजाम करके आएं। क्राइम ब्रांच ने महिला दारोगा सरसैया घाट के पास बुलाकर रिश्वत लेते पकड़ लिया था।
धन उगाही का बड़ा जाल था

कानपुर में महिला दरोगा का धन उगाही का बड़ा जाल था। देह व्यापार गिरोह की संचालिका और मुखबिर के जरिये महिला दारोगा बड़ा शिकार फांसती थी। शिकार आने पर संचालिका और मुखबिर की सूचना पर दबिश देती थी। आपत्तिजनक हालत में फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करके उगाही करती थी। पुलिस ने महिला दारोगा समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया था।
इस तरह से बिछाया था जाल

भुवनेश्वरी देवी एडिशनल डीसीपी पूर्वी के कार्यालय में तैनात थी। जालौन निवासी दो कारोबारी किसी काम से शहर आए हुए थे। पनकी स्टेशन के पास उनसे एक ब्रोकर टकराया जिसने उन्हें लड़कियां उपलब्ध कराने की पेशकश की थी। रजामंदी पर ब्रोकर ने पनकी की एक सेक्स रैकेट संचालिका के जरिए रात करीब पौने नौ बजे सचेंडी की दो लड़कियां पनकी स्टेशन बुलवाईं। संचालिका ने पनकी गंगागंज में एक फ्लैट की व्यवस्था कराई जहां चारों को भेज दिया। इसी बीच संचालिका ने दरोगा के मुखबिर को सूचना दे दी और मुखबिर ने दरोगा भुवनेश्वरी देवी को पूरी कहानी बता दी। ये पूरा हनीट्रैप भुवनेश्वरी ने बुना था।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
149919

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com