सहारनपुर के शाहनुरजी मोहल्ले में राशन वितरण में बड़ी धांधली सामने आई है। यहां 80 वर्षीय नेत्रहीन विधवा शमशाद बेगम को उनके अंत्योदय कार्ड पर मिलने वाला राशन नहीं मिल रहा है।
डिपो डीलर मोहम्मद आरिफ (दुकान नंबर 94) पिछले 5 महीने से शमशाद बेगम के राशन कार्ड में किसी अन्य व्यक्ति का नाम जोड़कर उनका 35 किलो राशन दूसरे को दे रहा है। शमशाद बेगम ने जब इस बारे में पूछा तो डीलर ने अपनी ऊपर तक पहुंच होने की धमकी दी।
शमशाद बेगम ने बताया कि वह नेत्रहीन और विधवा हैं। उनका कोई बच्चा या सहारा नहीं है। राशन कार्ड उनके नाम पर है। अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अब उन्होंने डीएम मनीष बंसल से मदद मांगी है। उनकी मांग है कि डिपो डीलर आरिफ पर कार्रवाई हो और उन्हें तुरंत राशन मिले। शमशाद बेगम का कहना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ भ्रष्टाचार और दबंगई के कारण गरीबों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
सहारनपुर के मोहल्ला शाह नूर जी की 80 वर्षीय एक नेत्र हैं विधवा बुजुर्ग महिला ने डीएम कार्यालय पहुंचकर राशन डीलर पर उसके हक का राशन किसी अन्य को दिए जाने का आरोप लगाया है महिला का आरोप है कि करीब 5 महीने से डीलर उसे परेशान कर रहा है उसके एंटोनडे राशन कार्ड का राशन किसी और को दिया जा रहा है
नेत्रहीन महिला को नहीं मिल रहा राशन, डीएम से लगाई गुहार सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक नहीं पहुंच रहा है, इसका एक ताजा मामला सहारनपुर के शाहनुरजी मोहल्ले का सामने आया है। यहाँ एक यूनिट अंत्योदय राशन कार्डधारी के नाम पर दूसरे व्यक्ति को राशन दिया जा रहा है।
शहर के मोहल्ला शाहनुरजी निवासी 80 वर्षीय नेत्रहीन वृद्धा शमशाद बेगम विभागीय लापरवाही और डिपो डीलर की दबंगई के चलते अपने हक के राशन से वंचित हैं। बेहद गरीब और बेसहारा यह महिला अपने अंत्योदय कार्ड पर मिलने वाले 35 किलो राशन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिला।
पीड़िता का आरोप है कि डिपो डीलर मोहम्मद आरिफ, दुकान नंबर 94, ने उनके राशन कार्ड में किसी अन्य व्यक्ति का नाम जोड़कर पिछले 5 महीने से उनके हिस्से का राशन किसी अपने खास व्यक्ति को दे रहा है। जब शमशाद बेगम ने डीलर से इस बारे में पूछा तो डीलर ने दबंगई दिखाते हुए कहा, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, मेरी ऊपर तक जान-पहचान है।
शमशाद बेगम ने बताया कि वह नेत्रहीन हैं, विधवा हैं और उनकी कोई पुत्र या सहारा नहीं है। उनका राशन कार्ड उन्हीं के नाम से बना है, लेकिन अब राशन उन्हें नहीं बल्कि किसी और को मिल रहा है। अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अब उन्होंने डीएम मनीष बंसल से न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि डिपो डीलर आरिफ के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई हो और उनका राशन उन्हें तत्काल दिलाया जाए।

|