search

निकाय चुनाव की तैयारी तेज, आयोग ने बुलाई बैठक, निर्वाचन की बारिकियों को समझेंगे सभी निर्वाची पदाधिकारी

Chikheang 2026-1-15 14:26:32 views 1215
  

राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को सभी निर्वाची पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है।



राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में नियुक्त सभी निर्वाची पदाधिकारी नगर निकाय चुनाव की बाीरिकयों को समझेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसे लेकर शुक्रवार को सभी निर्वाची पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है।

इसमें नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा होगी तथा निर्वाचन से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं से उन्हें अवगत कराया जाएगा। बैठक के बाद आयोग के पदाधिकारियों द्वारा निर्वाची पदाधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

इस दौरान निर्वाची पदाधिकारियों को नामांकन प्रक्रिया, नामांकन पत्रों की जांच से लेकर मतदान एवं मतगणना से जुड़े नियमों से अवगत कराया जाएगा।

इन प्रक्रियाओं को पूरा करने में उनके समक्ष क्या चुनौतियां आ सकती हैं तथा उनसे निपटने के लिए क्या किया जाना चाहिए, आदि की जानकारी उन्हें दी जाएगी। इसे लेकर पावर प्रजेंटेशन भी तैयार किया गया है।

साथ ही निर्वाची पदाधिकारियों के लिए विस्तृत गाइडलाइन भी तैयार की गई है। झारखंड नगरपालिका अधिनियम के विभिन्न प्रविधानों तथा उससे संबंधित हुए संशोधनों की जानकारी भी निर्वाची पदाधिकारियों को दी जाएगी।
निर्वाची पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद यह पहली मैनुअल बैठक

निर्वाची पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद यह आयोग की पहली मैनुअल बैठक होगी। बताते चलें कि आयोग ने निर्वाची पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारियों के रूप में संबंधित क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकरियों, अंचल पदाधिकारियों तथा अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

इधर, आयोग जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्तों तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ एक और बैठक कर सकता है। संभावना जताई जा रही है कि उक्त बैठकें संपन्न होने तथा जिलों में तैयारियों से संतुष्ट होने के बाद आयोग कभी भी चुनाव की घोषणा कर सकता है।

27 या 28 जनवरी को निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हाे सकती है तथा फरवरी के अंतिम सप्ताह में चुनाव हो सकता है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पहले ही निकाय चुनाव कराने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168584