search

Jharkhand Accident: गुमला में तेज रफ्तार हाइवा ने टाटा मैजिक को मारी टक्कर, पांच की मौत, तीन गंभीर

cy520520 Yesterday 20:27 views 482
  

गुमला में हाइवा ने टाटा मैजिक को रौंद दिया जिसमें पांच की मौत हो गई। .



संवाद सूत्र ,भरनो (गुमला)।  गुमला–रांची मुख्य मार्ग पर भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत भड़गांव के समीप गुरुवार की सुबह सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार हाइवा ने टाटा मैजिक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।  इससे टाटा मैजिक में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।  

जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान बिहार के गया निवासी 25 वर्षीय आशीष मांझी, रांची धुर्वा निवासी 38 वर्षीय बजरंग कुमार, हजारीबाग के केरेडारी निवासी 22 वर्षीय संजय कुमार भुईयां, रांची धुर्वा के तिलकुट व्यवसायी 48 वर्षीय बालेश्वर साव तथा हजारीबाग निवासी 34 वर्षीय सुनील कुमार साव के रूप में हुई है।

घायलों में धुर्वा निवासी टाटा मैजिक चालक इंद्रप्रस्थ कुमार, सरोज कुमार एवं केरेडारी निवासी अनिल कुमार शामिल हैं। इनका इलाज रांची स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार सभी लोग टाटा मैजिक से रांची के धुर्वा से नागफेनी गुमला जा रहे थे। रास्ते में वे जगह-जगह रुककर आसपास में लगने वाले मेले की जानकारी भी ले रहे थे।

इसी दौरान बालू अनलोड कर रांची से सिसई की ओर जा रहे तेज रफ्तार हाइवा ने भड़गांव के पास पीछे से टाटा मैजिक में जा भिड़ा। घटना की सूचना मिलते ही भरनो थाना प्रभारी कंचन प्रजापति पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को सिसई रेफरल अस्पताल भेजा।

दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया।  

इस दुर्घटना पर सिसई के पूर्व विधायक सह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. दिनेश उरांव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बालू के अवैध परिवहन में लगे तेज रफ्तार हाइवा के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।

यह न केवल लचर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि बालू के अवैध उठाव में सिस्टम की भूमिका को भी संदेह के घेरे में लाता है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
148382

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com