search

जौनपुर रेलवे क्रासिंग पर दस साल से लंबित है फ्लाई ओवर ब्रिज, जाम से प्रभावित होता है प्रयागराज का सफर

cy520520 2026-1-16 09:27:32 views 1027
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। प्रयागराज मार्ग पर नगर के मध्य स्थित रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर ब्रिज बनाने के लिए मुख्यमंत्री की चुनावी घोषणा कोरी साबित हुई। इस रेल क्रासिंग पर फ्लाई ओवर ब्रिज न होने के कारण आए दिन जाम की समस्या खड़ी होती है।

गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर आदि जनपदों के लोग प्रयागराज का सफर करते समय इस रेल क्रासिंग पर घंटों जाम में जूझते हैं। एक दशक बाद भी रेल ओवर ब्रिज बनाने के लिए कोई सार्थक प्रयास नहीं किया गया।

इस रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर ब्रिज बनाने हेतु बर्ष 2015 के रेल बजट में प्रावधान किया गया था। इसकी घोषणा सुनने के बाद क्षेत्र के लोग आशान्वित थे कि अब रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिल जाएगा।

4 मार्च 2022 को चुनावी सभा संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर ब्रिज बनवाने के लिए आश्वासन दिया। लोकसभा चुनाव के दौरान 22 मई 2024 को पुनः नगर में सभा को संबोधित किया और फ्लाई ओवर ब्रिज बनवाने हेतु वादा दोहराया।

यह भी पढ़ें- काशी एक्सप्रेस में बम की अफवाह फैलाने वाला मुंबई से गिरफ्तार, तीन-तीन बार ट्रेन की फर्जी सूचना देकर फैला चुका है दहशत

चार साल पहले 2022 में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नगर के मुख्य तिराहे पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ब्रिज शीघ्र बनवाने का आश्वासन दिया था लेकिन सभी आश्वासन कोरे साबित हुए।

रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर ब्रिज बनने का दूर- दूर तक आसार नजर नहीं आ रहा है।फिलहाल बहुप्रतीक्षित बाईपास निर्माण चल रहा है जिसके बन जाने के बाद इस रेलवे क्रासिंग पर ट्रैफिक का दबाव कुछ कम हो जाएगा लेकिन जाम की समस्या तो बनी ही रहेगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164086