search

Vasant Panchami 2026 Date: कब है वसंत पंचमी? मां सरस्वती की होगी आराधना

deltin33 2026-1-22 19:56:41 views 959
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। वसंत पंचमी शुक्रवार को है। बंगाली समाज की ओर से मां सरस्वती की पूजन होगा तो दूसरी ओर विद्यालयों में ज्ञानदात्री के आगे विद्यार्थी नतमस्तक होंगे। पूर्व संध्या पर गुरुवार को चारबाग के खालसा इंटर कालेज में छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य विरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रबंधक राजेंद्र सिंह बग्गा समेत शिक्षिकाएं और विद्यार्थी शामिल हुए।

आचार्य शक्तिधर त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार को रात 2:28 बजे से वसंत पंचमी का मान शुरू हो गया और शुक्रवार को रात 01: 46 बजे तक रहेगा। मां सरस्वती की पूजा सुबह 6:18 से दोपहर 12:18 बजे तक करना श्रेयस्कर होगा। बंगाली समाज इस दिन को मां सरस्वती के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाता है।

नरही, पेपरमिल कालोनी व बंगाली क्लब समेत कई स्थानों पर पूजन होगा। आचार्य आनंद दुबे ने बताया कि इसी दिन होलिका की स्थापना की जाती है। प्रहलाद के प्रतीक अरंड की डाल होलिका स्थल पर पूजन के साथ स्थापित होेगी। चौराहों और पार्कों में होलिका स्थापित होंगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477988