search

देहरादून के अश्विन का RIMC में सिलेक्‍शन, इस प्‍लानिंग से क्रैक किया एंट्रेंस

Chikheang 2026-1-23 12:57:09 views 1143
  

अपने परिवार संंग अश्विन। जागरण  



जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून के विजय पार्क, बल्लूपुर रोड निवासी अश्विन जायसवाल का राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कालेज (आरआइएमसी) में चयन हुआ है। यह चयन जनवरी 2026 से प्रारंभ होने वाले सत्र के लिए हुआ है। अश्विन ने आरआइएमसी की कठिन प्रवेश परीक्षा, साक्षात्कार और चिकित्सकीय परीक्षण के सभी चरण सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किए।

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कालेज रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है, जहां से छात्र राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) एवं भारतीय सशस्त्र बलों में भविष्य के नेतृत्वकर्ता बनने के लिए तैयार होते हैं। देशभर से सीमित संख्या में ही विद्यार्थियों का चयन होने के कारण यहां प्रवेश पाना अत्यंत चुनौतीपूर्ण माना जाता है।

अश्विन के पिता रितेश जायसवाल भारत सरकार के राजस्व विभाग में मूल्यांकन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां युविका जायसवाल ट्यूशन पढ़ाती हैं। अश्विन ने बताया कि विद्यालय की पढ़ाई के अलावा वे प्रतिदिन 5 से 6 घंटे नियमित अध्ययन करते थे। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता के मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर सहयोग को दिया।

अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अश्विन ने कहा कि आरआइएमसी की परीक्षा केवल चयन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और समय प्रबंधन जैसे गुणों का विकास करती है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी इस प्रतिष्ठित परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। अश्विन की सफलता पर परिवारजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें- देशभक्ति की अटूट राह पर आरआइएमसी कैडेट, 28 ने पास की एनडीए की परीक्षा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169161