search

Kia Syros के HTK EX डीजल वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI

Chikheang 2026-1-25 08:27:19 views 1075
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता Kia की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के तौर पर Kia Syros को भी बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। इस एसयूवी के नए वेरिएंट HTK EX Diesel को अगर आप खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Kia Syros Price

किआ की ओर से सिरोस एसयूवी को कॉम्‍पैट सेगमेंट में एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इसके नए वेरिएंट के तौर पर HTK EX को ऑफर किया जाता है। इस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 10.64 लाख रुपये है। इस एसयूवी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 1.33 लाख रुपये आरटीओ और करीब 52 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। इसके साथ ही टीसीएस चार्ज के करीब 10 हजार रुपये भी देने होंगे। जिसके बाद Kia Syros on road price करीब 12.59 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।
दो लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 10.59 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 10.59 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 17045 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 10.59 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 17045 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Kia Syros के लिए करीब 3.72 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 16.31 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे है मुकाबला

किआ की ओर से Syros को निर्माता की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। किआ की ओर से ऑफर की जाने वाली इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला Renault Kiger, Maruti Breeza, Tata Nexon, Kia Sonet, Hyundai Venue, Nissan Magnite, Mahindra XUV 3XO जैसी SUVs के साथ होता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244