search

वाराणसी में बाबा दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़, काशी पुराधिपति के तीन लाख दर्शनार्थी

Chikheang 2026-1-25 08:56:33 views 691
  

सड़कों पर दिखा माघ मेला से लौटा जनप्रवाह। जागरण



जागरण संवाददाता, वाराणसी। माघ मेला से लौट रहा श्रद्धालुओं का जनप्रवाह अब काशी की सड़कों पर दिखने लगा है। शनिवार को हर सड़क पर लोगों की काफी भीड़ रहने से पूरे दिन जाम लगता रहा। देर रात शयन आरती तक लगभग तीन लाख भक्त बाबा दरबार में उपस्थित होकर काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किए। इस बीच तीन दिनों के लिए मंदिर प्रशासन ने स्पर्श दर्शन पर रोक लगा दिया है और भक्तों को केवल झांकी दर्शन कराया जा रहा है।

जनप्रवाह को देेखते हुए बाबा दरबार की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर यातायात प्रबंधन किया गया है। मैदागिन से बाबा दरबार तक तो गिरजाघर चौराहे से गोदौलिया चौराहे तक नो व्हीकिल जोन घोषित कर दिया गया है। प्रयागराज से वसंत पंचमी का स्नान कर लौट रहे भक्त पहल गंगा घाटों पर पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं, इसके पश्चात सभी बाबा विश्वनाथ के दर्शन को कतारों में लगकर पहुंच रहे हैं।

मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि प्रात:काल मंगला आरती के बाद से रात 11 बजे शयन आरती तक लगभग तीन लाख भक्तों ने बाबा के दर्शन कर सुख-शांति, आरोग्य व कल्याण की कामना की।

प्रति घंटे पहुंचते रहे औसतन 15 हजार से अधिक श्रद्धालु

  • 1.75 लाख - प्रात: तीन बजे से दोपहर दो बजे तक
  • 2.26 लाख - सायं पांच बजे तक
  • 2.65 लाख - रात आठ बजे तक
  • 35-40 हजार - रात 11 बजे तक


यह भी पढ़ें- बनारस ट्रेड फेयर में उमड़ी खरीदारों की भारी भीड़, मेले में मिल रहा 40% तक का भारी डिस्काउंट

मंगला आरती में अब और अधिक श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन
देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था और मंगला आरती में बढ़ती श्रद्धा को देखते हुए श्रीकाशी विश्वनाथ धाम मंगला आरती में अधिकाधिक श्रद्धालुुओं काे सम्मिलित करा पाने की व्यवस्था में लगा हुआ है। इसके लिए मंदिर परिसर में आरती दर्शन के परिक्षेत्र को बढाए जाने के उपक्रम किए जा रहे हैं।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूूषण मिश्र ने बताया कि मंगला आरती में दिन-प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है किंतु आरती दर्शन की संख्या सीमित होने के कारण महज सीमित लोग ही इस सौभाग्य का वरण कर पाते हैं। इसके लिए एक-दो दिन में पूरी तैयारी कर नई व्यवस्था प्रस्तुत की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169235