search

यमुनानगर में दर्दनाक हादसा, गड्ढे में डूबने से पांच साल के बच्चे की मौत

Chikheang 2026-1-25 17:27:05 views 1220
  

गड्ढे में डूबने से पांच साल के बच्चे की मौत। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। खारवन रोड स्थित ईंट भट्ठे पर बने पानी के गड्ढे में डूबने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा शनिवार की शाम से लापता था। तभी से उसके स्वजन तलाश कर रहे थे। रविवार की सुबह उसका शव गड्ढे में मिला।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव शाहजहांपुर निवासी साहिल के रूप में हुई है। उसके माता पिता भट्ठे पर ही कार्य करते हैं।

पिता शौकीन ने बताया कि वह चार से यहां भट्ठे पर कार्य कर रहे हैं। पत्नी व तीन बच्चे भी साथ रह रहे थे। शनिवार की शाम चार बजे बेटा साहिल खेल रहा था। तभी वह लापता हो गया। उसकी तलाश की गई।

रात भर तलाश करते रहे लेकिन कोई पता नहीं लगा। सुबह फिर उसकी तलाश में निकले। तभी एक ग्रामीण ने गड्ढे में शव देखा। यह गड्ढा सात से आठ फीट गहरा था। जिसमें पानी जमा था। इसमें ही साहिल का शव मिला।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244