search

चिनफिंग को सता रहा तख्तापलट का डर! चीन के सबसे ताकतवर जनरल झांग की हुई छुट्टी; क्या है वजह?

deltin33 2026-1-25 21:56:29 views 689
  

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग। (रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी सेना के मुखपत्र पीएलए डेली ने शीर्ष सैन्य अधिकारी झांग यूक्सिया और वरिष्ठ जनरल लियू जेनली पर कम्युनिस्ट पार्टी के सशस्त्र बलों पर पूर्ण नेतृत्व को चुनौती देने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि इसी कारण से उनके खिलाफ जांच शुरू की गई।

रविवार के संपादकीय में कहा गया है कि उन्होंने राजनीतिक और भ्रष्टाचार की समस्याओं को गंभीर रूप से हवा दी है, जिससे कम्युनिस्ट पार्टी के सशस्त्र बलों पर पूर्ण नेतृत्व को खतरा है और पार्टी के शासन की नींव कमजोर हो रही है।

रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि इन दोनों वरिष्ठ चीनी सैन्य अधिकारियों के खिलाफ सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के अनुशासन और कानूनों के गंभीर उल्लंघन के आरोप में जांच शुरू की गई है। पार्टी के पूर्ण नेतृत्व को चुनौती देने का आरोप बेहद गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि चीनी सेना कम्युनिस्ट पार्टी आफ चाइना के अधीन काम करती है, जो सशस्त्र बलों पर पूर्ण नियंत्रण रखती है।

2012 में सत्ता संभालने के बाद से ही, राष्ट्रपति शी चिनफिंग जो पार्टी और सेना के भी प्रमुख हैं, इस बात पर जोर देते रहे हैं कि सेना का पार्टी नेतृत्व के अधीन कार्य करना अनिवार्य है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131