search

पंजाब के पटियाला में पुलिस ऑफिसर की तेजधार हथियार से हत्या, 6 लोगों ने किया हमला; दो महीने पहले हुआ था बेटा

deltin33 2026-1-25 21:56:32 views 604
  

पटियाला में पुलिस ऑफिसर की तेजधार हथियार से हत्या। फाइल फोटो



संवाद सूत्र, (पटियाला)। नाभा में एक पुलिस कर्मचारी का तेजधार हथियारों से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधिकारी अमनदीप सिंह पुत्र राजिंदर सिंह की हत्या कर दी गई। उनकी उम्र लगभग 30 साल थी। नाभा की मैहस गेट में 5-6 अनजान लोगों ने उनकी हत्या कर दी।

मृतक अमनदीप सिंह का शव सिविल हॉस्पीटल नाभा के मोर्चरी में रखवा दिया गया है। इस संदर्भ में थाना कोतवाली के एसएचओ सौरभ सभरवाल ने कहा कि वह अभी अस्पताल में पहुंचे हैं। जानकारी जुटाने के बाद ही कुछ बता सकेंगे। बताया जा रहा है की अमनदीप सिंह पटियाला ऑफिसर कॉलोनी में तैनात था।

मृतक अमनदीप सिंह को दो माह पहले ही बेटा हुआ था। मृतक के पिता मार्केट कमेटी नाभा से सेवानिवृत हैं। घटना के समय मृतक का भाई नवी भी उसके साथ था जिसके सिर पर चोटें लगी हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर उनकी बहस हो गई थी, जिसने अपने कुछ साथियों को बुलाया और इस घटना को अंजाम दे दिया। डीएसपी नाभा गुरिंदर सिंह बल ने कहा कि मामूली तकरार के बाद कत्ल को अंजाम दिया गया है। इस मामले में दो लोगों को राउंडअप कर लिया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131