search

छत्तीसगढ़: माओवाद विरोधी अभियान के दौरान दो प्रेशर IED विस्फोट, DRG के तीन जवान घायल

deltin33 2026-1-26 03:25:48 views 792
  

माओवाद विरोधी अभियान के दौरान दो प्रेशर IED विस्फोट (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले और तेलंगाना की सीमा पर स्थित माओवाद प्रभावित कर्रेगुट्टा की पहाडि़यों में रविवार को माओवाद विरोधी अभियान के दौरान दो अलग-अलग प्रेशर आइईडी विस्फोट हुए।

इनमें राज्य पुलिस की डीआरजी (डिस्टि्रक्ट रिजर्व गार्ड) के तीन जवान घायल हो गए। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है।

माओवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना पर दंतेवाड़ा व बीजापुर पुलिस ने सीआरपीएफ और डीआरजी की टुकडि़यों के साथ मिलकर कर्रेगुट्टा के दुर्गम इलाके को रविवार सुबह से घेरना शुरू किया था।

इसी घेराबंदी के दौरान रविवार सुबह लगभग 10 बजे और फिर दोपहर में दो अलग-अलग स्थानों पर दो प्रेशर आइईडी विस्फोट हुए। तीनों घायल जवान डीआरजी की टुकड़ी से हैं। बीजापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल जवानों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131