search

सिंगापुर कैसे बना दुनिया का इकोनॉमिक हब? इस देश में किसने और क्यों की व्यापार की शुरुआत, डचों से क्या है कनेक्शन

LHC0088 2026-1-26 15:27:20 views 949
  

1819 में सर स्टैमफोर्ड रैफल्स ने बसाया सिंगापुर



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सिंगापुर की स्थापना साल 1819 में 28 जनवरी को हुई थी। उस समय दक्षिण-पूर्व एशिया के समुद्री व्यापारिक रास्तों पर डचों का राज हुआ करता था। भारत में राज कर रहे अंग्रेज भी समुद्री व्यापार के लिए रास्ते की तलाश में लगे थे।

ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी सर स्टैमफोर्ड रैफल्स एक ऐसे रणनीतिक ठिकाने की तलाश में थे, जहां से डचों को चुनौती दी जा सके और वो ठिकाना मलक्का जलडमरूमध्य के मुहाने पर हो स्थित हो।
सिंगापुर को बनाया व्यापारिक केंद्र

व्यापार के लिए उचित ठिकाने की तलाश में जब सर स्टैमफोर्ड रैफल्स सिंगापुर के मुख्य द्वीप पुलाउ उजोंग पर उतरे, तब उन्होंने देखा कि यह द्वीप न केवल सुरक्षित प्राकृतिक बंदरगाह बन सकता है, बल्कि इस जगह से भारत और चीन के बीच होने वाले समुद्री व्यापार पर पूरी नजर रखी जा सकती है।

रैफल्स ने स्थानीय प्रशासक के साथ एक डील की, जिससे अंग्रेजों को सिंगापुर के द्वीप पर एक व्यापारिक केंद्र स्थापित करने की अनुमति मिल गई।

रैफल्स ने यहां व्यापारिक केंद्र स्थापित करने के लिए इस जगह को टैक्स फ्री कर दिया। सिंगापुर की सफलता का सबसे बड़ा कारण रैफल्स की ये \“फ्री पोर्ट\“ नीति ही बनी।
1819 में पड़ी इकोनॉमिक हब की नींव

डचों के बंदरगाह पर उस दौर में काफी ज्यादा टैक्स लगता था। वहीं रैफल्स की नीति ने दुनियाभर के व्यापारियों सिंगापुर में व्यापार करने के लिए आमंत्रित किया।

रैफल्स ने अपने बंदरगाहों पर व्यापारियों के लिए बेहतर व्यवस्था भी की। 1819 के बाद से ही सिंगापुर में आधुनिक सड़कों, दफ्तरों और गोदामों का निर्माण शुरू हो गया।

सिंगापुर के इस द्वीप की भौगोलिक स्थिति के बेहतर होने का फायदा भी ब्रिटिशर्स को मिला। यह द्वीप जल्द ही जहाजों के रुकने, मरम्मत करने और सामान की अदला-बदली का सबसे बड़ा अड्डा बन गया।

सिंगापुर के इकोनॉमिक हब बनने का मुख्य कारण यही व्यापारिक मिशन है, जिसे स्टैमफोर्ड रैफल्स ने शुरू किया था। आज भी यह दुनिया का व्यापारिक केंद्र बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को मिला अशोक चक्र तो खिल उठा पत्नी का चेहरा, वायरल हो रहा फोटो

यह भी पढ़ें- आजाद भारत के पहले कमांडर-इन-चीफ \“करिअप्पा\“, द्वितीय विश्व युद्ध से लेकर IND-PAK विभाजन तक संभाली देश की कमान
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126