search

UGC के नये नियम काे लेकर BJP में भी बगावत के सुर, लखनऊ मंडल महामंत्री समेत 11 ने दिया इस्तीफा

cy520520 2026-1-26 18:56:37 views 1236
  

यूजीसी के नियमों को लेकर भाजपा में बगावत के सुर  



संवाद सूत्र, जागरण, लखनऊ : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के ‘उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को प्रोत्साहित करने के नियम-2026’ को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। यूजीसी के नियमों को लेकर भाजपा में बगावत के सुर उठने लगे हैं। लखनऊ में बीकेटी विधानसभा क्षेत्र के 11 पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से जिला अध्यक्ष को अपना इस्तीफा दे दिया है। इसका त्याग पत्र भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

बीकेटी विधान सभा क्षेत्र में अभी भाजपा से याेगेश शुक्ला विधायक है। यहां से यूजीसी नियमों को लेकर इस विधानसभा के कुम्हरावां मंडल के महामंत्री समेत 11 पदाधिकारियों के सामूहिक इस्तीफे का पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मंडल महामंत्री अंकित तिवारी और मंडल मंत्री महावीर सिंह ने जिलाध्यक्ष को लिखे गये इस्तीफे की पुष्टि कर दी है।

उनके साथ-साथ मंडल उपाध्यक्ष आलोक सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक मोहित मिश्र, वेद प्रकाश सिंह , नीरज पांडेय, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह, मंडल महामंत्री राज विक्रम सिंह, पूर्व मंडल मंत्री अभिषेक अवस्थी, बूथ अध्यक्ष विवेक सिंह और पूर्व सेक्टर संयोजक कल सिंह ने इस्तीफा दे दिया है।

कुम्हरावां मंडल के पदाधिकारियों के सामूहिक इस्तीफे के संबंध में जिलाध्यक्ष विजय मौर्या ने कहा सोशल मीडिया के प्लेटफार्म‌ पर पत्र प्रसारित है जिसकी जानकारी है लेकिन अभी किसी पदाधिकारी द्वारा मुझे पत्र नहीं प्राप्त हुआ है।

अंकित तिवारी ने कहा कि हमारे प्रेरणा श्रोत पंडित दीन दायल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस उद्देश्य से पार्टी का निर्माण किया था, पार्टी उससे भटक रही है। पार्टी के श्रेष्ठ पदाधिकारियों ने यूजीसी कानून लागू करके हमारे बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया है। इस कारण मैं अपने पद से त्यागपत्र देता हूं। मैं पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं रहूंगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725