search

Indian Nationality Law: भारत या पाकिस्तान, सीमा हैदर की बेटी को मिलेगी कहां की नागरिकता? जानें क्या कहता है कानून

deltin55 2026-1-30 02:59:38 views 35

Seema Haider Daughter | Indian Nationality Law: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने बेटी को जन्म दिया है। सीमा हैदर ने सचिन मीणा से शादी की है और नोएडा में ही रहती है। उसे PUBG गेम खेलते हुए सचिन से प्यार हो गया था और फिर वह भागकर पाकिस्तान से भारत आ गई। सीमा हैदर और सचिन मीणा की जोड़ी पूरे समय सोशल मीडिया पर छाई रहती है। सीमा हैदर नेपाल के रास्ते भारत आई थी।









भारत आने से पहले नेपाल में ही सीमा हैदर ने सचिन मीणा के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली थी। अब दोनों की एक बेटी हुई है। लेकिन बड़ा सवाल यह उठा रहा है कि क्या सीमा हैदर की बेटी को भारत की नागरिकता मिलेगी या फिर नहीं?







बता दें कि सीमा हैदर को अभी भी भारत की नागरिकता नहीं मिली है और वह अवैध प्रवासी के रूप में यहां रह रही है। अगर हम भारत के कानून की बात करें तो भारतीय नागरिकता अधिनियम, 1955 के मुताबिक भारत में जन्मे किसी भी बच्चे को भारत की नागरिकता तब ही मिलती है, जब उसके माता या पिता में से कोई एक भारतीय नागरिक हो। इसके लिए दूसरे को अवैध प्रवासी ना होना भी जरूरी है। सीमा हैदर अवैध रूप से भारत आई थी। ऐसे में उसकी बेटी को भारत की नागरिकता मिलने में मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।



पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने दिया बेटी को जन्म, सचिन के घर गूंजी किलकारी




सीमा हैदर के एडवोकेट एपी सिंह ने भी इस खबर की पुष्टी कर दी है। उन्होंने बताया है कि सीमा हैदर और उनकी बेटी पूरी तरह स्वस्थ्य है। उन्होंने कहा है कि नामकरण की प्रक्रिया में लोगों से ही सोशल मीडिया पर सुझाव लिए जाएंगे। एपी सिंह ने सीमा हैदर और सचिन मीणा का केस लड़ा था और उसके बाद से ही सीमा ने भी उन्हें अपना बड़ा भाई माना।








like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
139292