आईपीएस अधिकारी प्रशांत आनंद। (फाइल फोटो)
राज्य ब्यूरो, रांची। केंद्र से विरमित होने के दस महीने बाद आईपीएस अधिकारी प्रशांत आनंद ने झारखंड पुलिस में योगदान दिया है।
विरमित होने के बाद ही उन्हें झारखंड पुलिस में योगदान करना था, लेकिन वे नहीं कर सके थे। दस महीने बाद आकर उन्होंने राज्य सरकार से पत्राचार किया है कि उनके अवकाश को उनके उपार्जित अवकाश में समायोजित कर लिया जाय।
प्रशांत आनंद झारखंड कैडर के वर्ष 2013 बैच के अधिकारी हैं। वे एएसपी हटिया, एसपी लातेहार सहित विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान वे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में पदस्थापित रहे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से अप्रैल 2025 में उन्हें झारखंड वापसी के लिए विरमित कर दिया गया था।
उन्होंने राज्य सरकार को बताया है कि वे व्यक्तिगत व पारिवारिक कारणों से योगदान नहीं दे पाए थे। उन्होंने इसकी जानकारी केंद्र को भी दी थी।
पिछले सप्ताह ही उन्होंने झारखंड में योगदान दिया है। वर्तमान में उन्होंने पुलिस मुख्यालय में योगदान दिया है।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी हुए उत्तराखंड के इस आईपीएस के फैन, की फिटनेस की तारीफ |
|