search

दामाद और फिर बहनोई के साथ भागी महिला, कहानी में आया फिर नया मोड़; थाने पहुंचकर बोली बंधक बनाकर पीटा

deltin33 1 hour(s) ago views 563
  

अलीगढ़ में थाने पहुंची महिला।



संवाद सूत्र, जागरण दादों (अलीगढ़)। अपनी बेटी की शादी के 10 दिन पहले दामाद के साथ भागने वाली महिला एक साल भी साथ न रह सकी। अपने तीन बच्चों और पति को छोड़ 16 वर्ष कम आयु के राहुल से भाग कर शादी की। इसको लेकर खूब चर्चा में रही।

10 महीने बाद ही बुधवार को राहुल ने दादों थाने में तहरीर देकर महिला पर दो लाख रुपये और जेवरात लेकर अपने बहनोई के साथ भाग जाने का आरोप लगाया। लेकिन गुरुवार को महिला थाने पर पहुंची और राहुल पर प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप लगाये हैं।

दादों क्षेत्र के गांव नगला मछरिया के राहुल की शादी 16 अप्रैल 2025 को मडराक क्षेत्र के गांव मनोहरपुर कायस्थ निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू की बेटी से होनी थी। तैयारियां चल रही थीं। छह अप्रैल को जितेंद्र अपनी बहन के यहां कार्ड देने गया था।

पीछे से उसकी पत्नी सपना गायब हो गई। दो दिन बाद पता लगा कि वह राहुल के साथ भाग गई। करीब चार महीने से दोनों के संबंध थे। इसे पहले सास-दामाद का रिश्ता माना जा रहा था। दोनों 10 दिन बाद वापस आए। थाने में पंचायत हुई।

बच्चे भी खूब रोए, मगर सपना ने घर जाने से इन्कार कर दिया। बच्चों पर तरस नहीं आया और राहुल के साथ ही जीने-मरने की कसमें थाने में खाईं। और राहुल के साथ ही गई। दोनों ने शादी कर ली। राहुल को स्वजन ने घर में नहीं घुसने दिया।

पिता ओमवीर उर्फ होरी लाल ने राहुल से कोई संबंध न होने की बात तक कही। इसके बाद दोनों बिहार के सीतागढ़ी जिले में रहने लगे। सपना ने अपना नाम बदल कर अपना देवी रख लिया। बुधवार को राहुल ने थाना दादों में तहरीर दी।

उसने बताया कि दोनों सीतामढ़ी के थाना बेला क्षेत्र के गांव उसरैना में रह रहे थे। कपड़ा का कारोबार कर रहा था। इसके चलते वह छह फरवरी की सुबह काम पर निकल गया था। घर में अपना देवी अकेली थी।

आरोप लगाया कि सपना देवी दो लाख रुपये व जेवरात लेकर अपने बहनोई के साथ चली गई है।

गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे अचानक सपना थाना दादों पहुंची और उसने राहुल पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसे अपने किए पर बहुत पक्षतावा है। राहुल उसे बंधक बनाकर रखता था। जमकर मारपीट करता था।

इसके अलावा उसने राहुल पर लड़कियां बेचने का भी आरोप लगाया है। उसने राहुल पर कार्यवाही की मांग करते हुए बताया कि जो वह जेवरात व नगदी लेकर गयी थी। वह उसको वापस मिलने चाहिए। जिसकी उसने राहुल के खिलाफ तहरीर दी है।


महिला के पति ने भी कर ली है दूसरी शादी


अब कहानी में ट्विस्ट ये है कि महिला के पति ने भी दूसरी शादी कर ली है। फिलहाल, 10 महीने बाद दामाद और सास में विवाद होने से यह मामला फिर सुर्खियों में आ गया है।

अब देखना यह होगा कि क्या सपना अपने बच्चों के साथ रहेगी या कहीं और जगह। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब महिला अपने दामाद के साथ गयी थी। तब उसके पति ने जेबरात व नगदी ले जाने का आरोप लगाया था।

लेकिन महिला ने मीडिया के सामने घर से कुछ भी नही ले जानी की भी बात कही थी। अब जांच के बाद ही सही बात सामने आ सकेगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469968