LHC0088 • 1 hour(s) ago • views 535
बारीडीह में विकास की बयार, विधायक ने दी 56 लाख की सौगात। फोटो जागरण
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बारीडीह क्षेत्र में 56 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। इससे क्षेत्र के धार्मिक, सामाजिक और सार्वजनिक स्थलों की तस्वीर बदलेगी।
विधायक निधि से टिनप्लेट में पूजा स्थल का जीर्णोद्धार, लोहिया पथ में नाली निर्माण और सूर्य मंदिर परिसर की घेराबंदी व शौचालय निर्माण जैसे कार्य संपन्न हुए हैं। साथ ही चिल्ड्रन पार्क के झूलों की मरम्मत और शंख मैदान का सौंदर्यीकरण भी कराया गया है।
पूर्णिमा साहू ने कहा कि जनता की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए विकास की यह कड़ी निरंतर जारी रहेगी। मौके पर गुंजन यादव और कुमार अभिषेक समेत अन्य उपस्थित थे।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। बिरसानगर में सरकारी भूमि बेंचने की शिकायत पर जमशेदपुर के अंचलाधिकारी ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। नंदू सरकार के द्वारा शिकायत किया गया है कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर-17, खाता नंबर -55 प्लाट नंबर 4232 जो अनाबाद बिहार सरकार के खाते की भूमि को बिक्री किया जा रहा है।
इस पर सीओ ने निर्देश दिया है कि सरकारी खाते की भूमि को कैसे बिक्री किया जा रहा है। अभियुक्त को एक सप्ताह के अंदर अद्योहस्ताक्षरी कार्यालय में उपस्थित होकर अपने पक्ष के समर्थन में दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया है। अंचलाधिकारी के इस कड़े रूख को देखते हुए सरकारी जमीन पर काबिज लोगों में खलबली मच गई है।
यह भी पढ़ें- रांची DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी: बीडीएस-डाग स्क्वाड ने की जांच, सुरक्षा एजेंसियों को नहीं मिला कुछ
यह भी पढ़ें- Jharkhand Nagar Nikay: निर्दल चुनाव में दलीय घात-प्रतिघात, दलों के आदेश को अंगूठा दिखा रहे अपने
यह भी पढ़ें- मंदिर में पूजा करने गए पिता, बेटे-बहू 16 लाख के जेवर व नकदी लेकर फरार |
|