search

लोकसभा हंगामे पर सियासी घमासान: रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस ने आरोपों को नकारा

Chikheang 1 hour(s) ago views 235
  

रिजिजू ने साझा किया नया वीडियो। (X- @KirenRijiju)






डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद में कथित दु‌र्व्यवहार को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म \“एक्स\“ पर एक नया वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस के 20-25 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धमकियां दीं।

रिजिजू ने कहा कि यदि भाजपा और एनडीए सांसदों को “पूरी छूट\“\“ दी जाती तो स्थिति अराजक हो सकती थी, लेकिन सत्तापक्ष ने संयम बरतते हुए किसी भी अप्रिय दृश्य से बचने की कोशिश की।

रिजिजू के अनुसार कुछ कांग्रेस सांसद जबरन अध्यक्ष कक्ष में घुसे और वहां दु‌र्व्यवहार किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल ने स्वयं कोई अपशब्द नहीं कहे, लेकिन उनकी मौजूदगी में अन्य सांसदों ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। मंत्री ने कहा कि सरकार इस मुद्दे को सार्वजनिक नहीं करना चाहती थी, किंतु कांग्रेस द्वारा “बार-बार झूठ फैलाने\“\“ के कारण उन्हें यह जानकारी साझा करनी पड़ी।

उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें उनके व्यवहार में बदलाव की उम्मीद कम है, फिर भी संसदीय मर्यादा बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है।

वहीं भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने लोकसभा अध्यक्ष से अपशब्दों का इस्तेमाल करने और संसदीय प्रक्रियाओं के उल्लंघन की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस अब गांधीवादी नहीं रही, बल्कि अराजकतावादी और गालीवादी बन गई है।
आरोप झूठे, हमने किसी को अपशब्द नहीं कहे: प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने किरेन रिजिजू के आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि उनकी पार्टी के सांसदों ने स्पीकर ओम बिड़ला के साथ कोई गाली गलौज नहीं की। प्रियंका गांधी ने कहा कि रिजिजू ने जो वीडियो साझा किया है, वह अवैध है। हमारी पार्टी बहस और चर्चा में भरोसा करती है और कभी भी सांसदों को शारीरिक तौर पर धमकाने के लिए नहीं उकसाती।

प्रियंका गांधी ने मीडिया से कहा कि एक-दो सांसद उत्तेजित हो गए थे और उन्होंने अपनी बात रखी। जहां तक मेरे उकसाने की बात है, तो वो सरासर झूठ है। अंत में मैंने बेहद शांति से स्पीकर से बात की।

(समाचार एजेंसी आइएएनएस के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160669