search

देहरादून में खाद्य विभाग ने दूध डेयरी में मारा छापा, दही में मिले बाल और कोकरोच तो दूध में मिला मच्छर; नोटिस जारी

LHC0088 1 hour(s) ago views 915
  

कांवली रोड पर डेयरी में दूध, पनीर व दही की चेकिंग क़रतीं सचिव डीएलएसए व फूड सप्लाई की टीम



जागरण संवाददाता, देहरादून। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून की सचिव सीमा डुंगराकोटी ने खाद्य विभाग की टीम के साथ कांवली रोड स्थित गोयल डेयरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

बाल, कोकरोच और मच्छर गिरे हुए मिलने पर टीम ने सख्त कार्रवाई की। जिस पर 25 किलो दही मौके पर ही नष्ट कराया गया और फर्म को नोटिस जारी किया गया।

गुरुवार को कांवली रोड स्थित गोयल डेयरी का औचक निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि पनीर अस्वाभाविक रूप से सख्त था। दही में बाल, रेशे, मिट्टी और कोकरोच मृत मिले। दूध की सतह पर मरे हुए मच्छर, बाल, रेशे और मिट्टी पाई गई। दूध को बिना छाने ही उपयोग में लाया जा रहा था।

दही को बोरियों से ढककर रखा गया था। मौके पर मौजूद आशीष गोयल और कर्मचारियों को इस लापरवाही पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए सख्त निर्देश दिए गए। दूध, दही, पनीर और मावा के सैंपल प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए।

सचिव सीमा डुंगराकोटी ने स्पष्ट किया कि जन स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित फर्म को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। निर्धारित समय में सुधार न होने की स्थिति में लाइसेंस निरस्तीकरण जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण से पूर्व रेसकोर्स स्थित गुरु गोविंद सिंह चौक पर खाद्य विभाग की ओर से संचालित फूड सेफ्टी आन व्हील वाहन की गतिविधियों की जानकारी ली गई।  

विभाग ने बताया कि भारत सरकार की ओर से चार दिन के लिए उपलब्ध कराई गई मोबाइल लैब के माध्यम से आमजन को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की त्वरित जांच सुविधा दी जा रही है। स्थानीय लोग अपने घरों से दूध, मसाले और अनाज के सैंपल जांच के लिए ला रहे हैं। विगत तीन दिनों में मसालों में स्टार्च की मिलावट और दूध में फैट की कमी पाई गई, हालांकि किसी भी सैंपल में यूरिया नहीं मिला।

यह भी पढ़ें- चीन से संचालित ऑनलाइन जालसाजी नेटवर्क का भंडाफोड़, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में था नेटवर्क; 2 एजेंट गिरफ्तार
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158764