search

झारखंड पुलिस खरीदेगी 893 आधुनिक वायरलेस उपकरण, सूचना के आदान-प्रदान में आने वाली बाधाएं होंगी दूर

deltin33 13 hour(s) ago views 1049
  

झारखंड पुलिस खरीदेगी 893 अत्याधुनिक वायरलेस उपकरण



राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड पुलिस 893 अत्याधुनिक वायरलेस उपकरण खरीदने जा रही है। उन उपकरणों को राज्य के थाने-ओपी में दिए जाएंगे, ताकि वहां सूचना के आदान-प्रदान में आ रही तकनीकी बाधा को दूर किया जा सके।

इन उपकरणों की खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीकी मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के लिए एडीजी आधुनिकीकरण की अध्यक्षता में छह सदस्यीय विशेष कमेटी बनाई गई है।
तकनीकी मानकों की होगी विस्तृत जांच

कमेटी में आइजी अभियान, डीआइजी कार्मिक, वित्त विभाग के अवर सचिव, उद्योग विभाग के अवर सचिव तथा मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के सहायक अभियंता को शामिल किया गया है। यह कमेटी उपकरणों की गुणवत्ता, उपयोगिता और तकनीकी मानकों की विस्तृत जांच के बाद खरीद को अंतिम रूप देगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कई जगहों पर पुराने एनालॉग सिस्टम के कारण संदेशों के प्रसारण में बाधा आ रही है। इसके चलते आपात स्थिति में पुलिस की प्रतिक्रिया का समय प्रभावित हो रहा है।
संचार अधिक स्पष्ट और सुरक्षित होगा

अत्याधुनिक डिजिटल सिस्टम के लागू होने से संचार अधिक स्पष्ट, सुरक्षित व तेज होगा। जिन उपकरणों की खरीद होनी है, उनमें 164 वायरलेस इंटरसेप्टर, 134 डिजिटल वैरी हाई फ्रीक्वेंसी बेस सेट, 405 डिजिटल हैंड सेट, 10 स्टैटिक हाई फ्रीक्वेंसी ट्रांसीवर शामिल हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470486