search

आज काशी चढ़ाएगी बाबा को शगुन की हल्दी, दूल्हा रूप में सजेंगे श्रीविश्वनाथ

Chikheang 1 hour(s) ago views 1024
  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। महाशिवरात्रि महापर्व से पूर्व काशी में शिव विवाह की रस्मों की औपचारिक शुरुआत शुक्रवार को बाबा विश्वनाथ की सगुन हल्दी के साथ हो जाएगी। बांसफाटक स्थित श्रीमहंत लिंगिया महाराज (शिव प्रसाद पांडेय) के आवास, श्रीयंत्र पीठम “श्री धर्म निवास” से हल्दी की पारंपरिक यात्रा टेढ़ीनीम स्थित पूर्व महंत आवास के लिए प्रस्थान करेगी। वहां बाबा की पंचबदन चल प्रतिमा पर विधिवत हल्दी अर्पित की जाएगी।

बड़ी शीतला माता मंदिर के उपमहंत अवशेष पांडेय (कल्लू महाराज) ने बताया कि काशी की प्राचीन लोकपरंपरा के अनुसार शिव विवाह से पूर्व बाबा को सगुन की हल्दी चढ़ाई जाती है। इस वर्ष सिद्धपीठ बड़ी शीतला माता मंदिर के महंत परिवार द्वारा विशेष रूप से नासिक से एक भक्त द्वारा हल्दी मंगाई गई है। गुरुवार को हल्दी और अन्य चढ़ावा बांसफाटक स्थित श्रीयंत्र पीठम पहुंचेगा, जहां से शुक्रवार की संध्या बेला टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पहुंचेगे।

सारंगनाथ से ससुराली भी शामिल होंगे बाबा की हल्दी में
सारंगनाथ सामूहिक रुद्राभिषेक पीठ के अध्यक्ष राहुल सिन्हा और मंत्री टिप्पू पांडेय ने बताया कि बाबा के ससुराल सारंगनाथ मंदिर से ससुरालीजन हल्दी लेकर लिंगिया महाराज के आवास पहुंचेंगे। वहां से श्रीमहंत लिंगिया महाराज के नेतृत्व में काशीवासियों के साथ टेढ़ीनीम महंत आवास जाया जाएगा।

इस दौरान सारंगनाथ मंदिर के महंत मनीष उपाध्याय की भी उपस्थिति रहेगी। शिव बारात समिति के महामंत्री दिलीप सिंह ने बताया कि समिति के सदस्य और काशीवासी बांसफाटक स्थित महंत आवास पर एकत्र होकर पारंपरिक ढंग से टेढ़ीनीम पहुंचेंगे। डमरू, शंख और हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच बाबा को सगुन की हल्दी अर्पित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर 9 साल बाद कुंभ में \“पंचग्रही योग\“ का महासंयोग, इस बार बनेंगे 4 शक्तिशाली राजयोग

हल्दी चढ़ाने से पूर्व महंत परिवार की संरक्षिका मोहिनी देवी के सानिध्य में 11 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा बाबा विश्वनाथ की पंचबदन प्रतिमा का विशेष पूजन कराया जाएगा। वैदिक मंत्रों की गूंज के बीच बाबा का पारंपरिक और भव्य श्रृंगार होगा, जिसमें दूल्हे के रूप में उनकी अलौकिक छवि देखने को मिलेगी।

शिवांजली के संयोजक संजीव रत्न मिश्र ने बताया कि हल्दी अनुष्ठान के उपरांत अदिति शर्मा और सिद्धी कौस्तुभ द्वारा नृत्यांजलि तथा पागल बाबा द्वारा स्वरांजलि प्रस्तुत की जाएगी, जिससे महंत आवास का वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160762