search

UP Weather Today: लखनऊ-वाराणसी समेत कई शहरों में खिली धूप, पछुआ हवा से बनी रहेगी हल्की ठंड

cy520520 3 hour(s) ago views 655
  



डिजिटल डेस्क, लखनऊ। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप का असर रहेगा। पछुआ हवा की मध्यम गति तापमान को बहुत अधिक बढ़ने नहीं देगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले दो-तीन दिनों तक तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाने की संभावना है, जबकि पूर्वी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा।

लखनऊ का मौसम

राजधानी में आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्की ठंड, दिन में तेज धूप और शाम को फिर हल्की ठंड महसूस होगी। उत्तर-पश्चिमी हवा चल सकती है।

वाराणसी का मौसम

वाराणसी में मौसम शुष्क रहेगा। दोपहर में धूप तीखी रहेगी, जबकि सुबह-शाम हल्की सर्दी बनी रहेगी।

कानपुर का मौसम

कानपुर मंडल में शुक्रवार को तेज धूप निकलेगी। दिन और रात का तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रह सकता है। हवा मध्यम गति से चलेगी।

आगरा का मौसम

आगरा में आसमान साफ रहेगा। तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। दिन में हल्की गर्माहट महसूस की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- UP Weather Today: यूपी में खत्म हुआ कोहरा, धीरे-धीरे बढ़ रहा तापमान; फरवरी में ही गर्मी की दस्तक!

अयोध्या का मौसम

अयोध्या में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। सुबह हल्की ठंड और दिन में सामान्य से थोड़ा अधिक तापमान रहने की संभावना है।

गोरखपुर का मौसम

गोरखपुर व आसपास के जिलों में सुबह हल्का कोहरा रह सकता है, लेकिन दिन में मौसम साफ हो जाएगा। मध्यम गति से हवा चलेगी। कुल मिलाकर शुक्रवार को प्रदेश में मौसम सुहावना लेकिन दिन में हल्का गर्म रहने की संभावना है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156600